MPSEB मेंटनेंस के चलते बंद रहेगी बिजली, आपके क्षेत्र का नम्बर कब? पढ़ें खबर
मेंटनेंस के चलते बंद रहेगी बिजली, आपके क्षेत्र का नम्बर कब? पढ़ें खबर
कटनी -मेंटनेंस के चलते अगले हफ्ते अलग अलग दिनों में बिजली बंद रहेगी, आपके क्षेत्र में बिजली कटौती किस दिन होगी इस बारे में MPSEB ने सूचना जारी की है।
जारी सूचना के अनुसार 10-08-2024 से दिनाक 18-08-2024 तक समय सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक कटनी शहर क्षेत्र के 33 के.व्ही./ 11 केव्ही. फीडर कि लाईनो का संधारण कार्य किया जाना है, जिसके अंतर्गत दिनाक 10-08-2024 को 11 के. व्ही. सिटी-11 एवं गायत्रीनगर, 33 केव्ही. फीडर पहरुआ उच्चदाब उपभोक्ता, दिनाक 11-08-2024 को 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र कटायेघाट, 11 केव्ही. इंडस्ट्रियल, दिंनाक 12-08-2024 को 11 केव्ही. इंडस्ट्रियल-1, दिंनाक 13-08-2024 को 11 केव्ही. सिटी-3, दिंनाक 14-08-2024 को 11 केव्ही. सिटी-5 एवं सिटी-6 दिंनाक 15-08-2024 को 11 केव्ही. खिरहनी, दिंनाक 17-08-2024 को 33 केव्ही. पहरुआ, एवं दिंनाक 18-08-2024 को 11 केव्ही. एक्सप्रेस एवं 11 केव्ही. वेयर हाउस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रो से जुड़े उपभोक्ताओ की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत आपूर्ति के बाधित क्षेत्र निम्नानुसार है – प्रभावित क्षेत्र
सुभाष चौक, झंडा बाजार, गोल बाजार, कपडा बाजार, घंटा घर, महाकाल गली, 33 केव्ही उच्चदाब उपभोक्ता रेलवे एवं जिला हॉस्पिटल, पार्वती होटल, नीरज टाकिज, गायत्रीनगर, गुंडा घाट, राजीव गाँधी वार्ड, रबरफैक्ट्री रोड, शास्त्री कॉलोनी इंडस्ट्रियल उच्चदाब उपभोक्ता, डन, सिटी 7, पंप हाउस से जुड़े क्षेत्र डन कॉलोनी, भट्टा मोहल्ला, कर्बला, जमोडी, बोहता, पोसरा एवं 11 केव्ही फीडर इंडस्ट्रियल-2 से जुड़े लमतराऔधोगिकक्षेत्र के समस्त उच्चदाब उपभोक्ता चाका के समस्त उच्चदाब उपभोक्ताओं, चाका डी पी एस स्कूल, चाका वार्ड नं. 8, परौहा मोहल्ला एवं चाका बाईपास का एरिया शांतिनगर, कुंदनदास स्कूल, माधवनगर थाना, टिकुरी, लखेरा शिव नगर, चांडक चौक, आदर्ष कॉलोनी, नई बस्ती, बालाजी नगर, शिवाजी नगर, अहमद नगर, पन्ना मोड़, कुशवाहानगर, बस स्टैंड, के.डी.सी कॉलेज, संत नगर, आधार काप रोशन नगर, साईं पुरम कॉलोनी, तुलसी नगर, दुबे कॉलोनी, दुर्गा चौक, राहुल बाग़, जाग्रति कॉलोनी 33/11 केव्ही रेलवे उपकेन्द्र की विधुत प्रदाय बंद रहेगी एवं गणेश चौक उपकेन्द्र से सिटी-9 एवं सिटी 10 से सिटी 11 फीडर कि विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी एवं 11 केव्ही एक्सप्रेस फीडर से जुड़े समस्त उच्चदाब उपभोक्ता एवं 11 केव्ही वेयर हाउस से जुड़े समस्त उच्चदाब उपभोक्ताओं एवं सम्बंधित क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ताओ की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी- आवश्याकतानुसार समयावधि घटायी अथवा बढाई जा सकती है ।