Site icon Yashbharat.com

बिजली संबंधी कार्यों के लिए उद्योगों के साथ समन्वय हेतु रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त करेगा बिजली विभाग

images 4 1

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार एक नई पहल करने जा रही है। बिजली संबंधी कार्यों के लिए उद्योगों के साथ समन्वय बनाने के लिए रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किए जाएंगे। बिजली कनेक्शन सहित अन्य समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में किया जाएगा।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात फिक्की और सीआईआई के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान कही। तोमर ने कहा उद्योग जगत को हम सभी जरूरी सुविधाएं देंगे। बिजली की कमी नहीं होने देंगे।

सुझावों पर करेंगे विचार

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आपके द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार करेंगे। इस तरह की बैठक लगातार करेंगे। तोमर ने कहा कि यदि हमारे प्रदेश में औद्योगीकरण बढ़ता है, तो हम भी गुजरात की तरह सस्ती बिजली दे पाएंगे। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने उद्योगों के लिए दिए जा रहे इन्सेंटिव और छूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोलर ऊर्जा का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। सोलर ऊर्जा हमें सस्ती मिल रही है।

गुणवत्तापूर्ण बिजली कराएंगे उपलब्ध

अब किसानों के साथ ही उद्योगों के लिए भी दिन में और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की स्थिति में हैं। कुछ प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी बातें रखीं। बैठक में मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के उपायों पर चर्चा हुई।

Exit mobile version