Site icon Yashbharat.com

Election Result Live: एनडीए आगे निकला, महागठबंधन ने भी बढ़त के साथ बढ़ाया दबाव

Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: NDA की शानदार शुरुआत, 9 सीटों पर बनाई बढ़त

Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: NDA की शानदार शुरुआत, 9 सीटों पर बनाई बढ़त

Election Result Live: एनडीए आगे निकला, महागठबंधन ने भी बढ़त के साथ बढ़ाया दबाव।बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के अलावा पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बिहार के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। भाजपा, जदयू के अलावा महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और जनसुराज का क्या है हाल? जानें चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

एनडीए की बढ़त बरकरार

सुबह साढ़े 8 बजे के रुझानों के अनुसार, एनडीए ने 47, महागठबंधन ने 24, जनसुराज ने 3 और अन्य ने चार सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

08:26 AM, 14-Nov-2025

जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

हैदराबाद के यूसुफगुडा स्थित कोटला विजय भास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम में स्थापित मतगणना केंद्र का वीडियो। जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, उपचुनाव 11 नवंबर को हुए थे।

Bihar Chunav Result Live: तेजस्वी बोले- हम सरकार बना रहे हैं

महागठबंधन के सीएम फेस और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, ‘हम लोगों की जीत होने वाली है हम जीत रहे हैं। बदलाव होगा। हम सरकार बना रहे हैं।

एनडीए ने बनाई बढ़त

सुबह आठ बजे तक के रुझानों में एनडीए 22, महागठबंधन 13, जन सुराज 2 और अन्य एक सीट पर आगे हैं।

08:18 AM, 14-Nov-2025

राजस्थान के बारां में एक मतगणना केंद्र के बाहर का वीडियो। अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई। भाजपा नेता कंवर लाल मीणा को राजस्थान विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी, उपचुनाव 11 नवंबर को हुए थे।

एनडीए ने बनाई बढ़त

बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए 18, महागठबंधन 13 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

एनडीए ने चार सीटों पर बनाई बढ़त

शुरुआती रुझानों में एनडीए चार सीटों पर और महागठबंधन एक सीट पर आगे चल रहा है। वहीं एक सीट पर अन्य आगे हैं।

08:00 AM, 14-Nov-2025

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है और कुछ ही देर में रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। राज्य के 38 जिलों के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है या फिर बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है और तेजस्वी यादव सत्ता संभालेंगे। साथ ही उपचुनाव की आठ सीटों पर भी मतगणना शुरू हो गई है।

07:48 AM, 14-Nov-2025

भाजपा मुख्यालय में चुनाव परिणाम से पहले बन रहीं जलेबियां

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की मतगणना शुरू होने से पहले दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सत्तू का पराठा और जलेबी बनाई जा रही है।

07:27 AM, 14-Nov-2025

Bihar Assembly Election: पप्पू यादव ने महागठबंधन की जीत पर जताया भरोसा

दिल्ली: बिहार चुनाव 2025 के लिए मतगणना से पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि जनता ने महागठबंधन पर अपना भरोसा जताया है। जनता में एनडीए गठबंधन के खिलाफ गुस्सा था और वे बदलाव चाहते थे।’

Exit mobile version