Election Live Update: घोसी में भाजपा और सपा के बीच कांटे का मुकाबला, प. बंगाल में दीदी पीछे

Election Live Update: घोसी में भाजपा और सपा के बीच कांटे का मुकाबला, प. बंगाल में दीदी पीछे : देश में अगले साल होने वाले आमचुनाव से पहले आज का दिन अहम माना जा रहा है। आज 6 राज्यों की 7 विधानसीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। 2024 के आम चुनावों में भाजपा और नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ने I.N.D.I.A. ब्लॉक बनाया है। आज इस गठबंधन की पहली परीक्षा है। जिन सीटों पर मतगणना हो रही है, उनमें शामिल हैं – धनपुर (त्रिपुरा), बागेश्वर (उत्तराखंड), धुपगुड़ी (पश्चिम बंगाल), घोसी (यूपी), बॉक्स नगर (त्रिपुरा), डुमरी (झारखंड) और पुथुपल्ली (केरल) ।

पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी में पहले राउंड के बाद बीजेपी आगे

डाक मतपत्रों की पहले दौर की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी में बढ़त हासिल कर ली है।

तापसी रॉय (भाजपा) – 418 वोट

निर्मल चंद्र रॉय (तृणमूल कांग्रेस) – 160 वोट

चंद्रा रॉय (सीपीआईएम-कांग्रेस गठबंधन) – 127 वोट

मऊ: घोसी उपचुनाव, पहले चक्र की मतगणना
भाजपा – 3203
सपा – 3381
178 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे

उत्तराखंड उपचुनाव: पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस आगे
पार्वती दास- भाजपा 2191
बसंत कुमार- कांग्रेस 2945
अर्जुन देव-उक्रांद 52
भगवत प्रसाद- सपा 27
भागवत कोहली उपपा 10

कब तक आएगा घोसी विधानसभा सीट का परिणाम
सबकुछ ठीक रहा तो दोपहर 2 बजे तक घोसी विधानसभा सीट का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बैलेट बॉक्स के बाद ईवीएम खोली जाएंगी। कुल 32 राउंड की गिनती होगी। यहां 455 ईवीएम में प्रत्याशियों की किस्मत कैद है।

 

घोसी में भाजपा के दारा सिंह आगे

यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा के दारा सिंह आगे चल रहे हैं। अब तक 135 बैलेट पेपर की गिनती हुई है। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह से है। इस तरह यहां NDA और INDIA गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।

मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान

सभी सात सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। पहला रुझान जल्द आएगा।

7 में से 3 सीट भाजपा के पास थी

जिन सात विधानसभा सीटों का परिणाम आना है, इनमें से तीन पर भाजपा का कब्जा था। ये हैं धनपुर (त्रिपुरा), बागेश्वर (उत्तराखंड) और धुपगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। वहीं घोसी सीट समाजवादी पार्टी की सीटिंग सीट थी। सीपीआई (एम) के पास त्रिपुरा की बॉक्स नगर सीट थी, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पास डुमरी सीट और पुथुपल्ली (केरल) सीट कांग्रेस के पास थी।

बागेश्वर सीट इस साल अप्रैल में विधायक और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की मृत्यु के बाद खाली हो गई थी। वह 2007 से चार बार इस सीट से जीत चुके हैं।

Bypoll Results 2023: हुआ था भारी मतदान
धनपुर (त्रिपुरा) – 76%

बोक्सानगर (त्रिपुरा) – 76%

धुपगुड़ी (पश्चिम बंगाल) – 76%

पुथुपल्ली (केरल) – 73%

डुमरी (झारखंड) – 64.84%

बागेश्वर (उत्तराखंड) – 55.44%

घोसी (उत्तर प्रदेश) – 50.3%

धुपगुड़ी विधानसभा सीट अपडेट

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव मंगलवार को 80 प्रतिशत से अधिक मतदान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

25 जुलाई को भाजपा विधायक बिष्णु पद रॉय के आकस्मिक निधन के कारण धुपगुड़ी में उपचुनाव करवाना पड़ा था। रॉय विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए कोलकाता आए थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी। उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस समर्थित सीपीआई (एम) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।

उपचुनाव मतगणना आज

वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। शुरुआती रुझान के बाद 11 बजे स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

By Election Results Live 2023: इन सीटों पर 8 सितंबर को मतगणना

 

By Election Results Live 2023:

पांच सितंबर को त्रिपुरा, केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। 8 सितंबर को इन सीटों पर हुए उपचुनाव में मतगणना होने जा रही है। इसमें सभी की निगाहें उन सीटों पर हैं जहां भाजपा और कांग्रेस सहित आईएनडीआईए गठबंधन के सहयोगी दलों ने अपने उम्मीदवार आमने-सामने उतारे हैं।

Exit mobile version