Election Counting Result: 3 दिसंबर को मतगणना के दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें
Election Counting Result: 3 दिसंबर को मतगणना के दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें। मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम से लेकर परिसर तक में सुरक्षा और व्यवस्था में तैनात किए गए कर्मचारियों का प्रशिक्षण लगभग पूरा हो गया है। इस बार मतदान पेटी जमा करने जैसे हालात न बने, इसके लिए भी खास तैयारी की गई है।
गणना स्थल पर धूमपान प्रतिबंधित लगाया गया है। यहां पर मोबाइल एवं धूमपान का उपयोग पूरी तरह से वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर मोबाईल का उपयोग करने वाले एवं धूम्रपान करने वालों को बाहर कर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों एवं शासकीय गणना कार्य के लिए नियुक्त शासकीय सेवक गणना स्थल पर मोबाइल, केलकुलेटर, खाने-पीने की सामग्री आदि लेकर नहीं जा सकेंगे।
केवल एक पेन एवं दो कागज ही ले जाने दिया जाएगा
मतगणना अभिकर्ताओं को केवल एक पेन एवं दो कागज ही ले जाने दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारी, अभ्यर्थी, अभ्यर्थी के निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर मोबाइल, धूमपान संबंधी वस्तुएं जैसे जर्दा, पान, सुपारी, पाउच, बीड़ी, सिगरेट आदि साथ नहीं ले जा सकेंगे।
रिजल्ट ट्रेंड्स टीवी पर रुझान
के सटीक और त्वरित प्रसार के लिये एनकोर काउंटिंग एप्लिकेशन के माध्यम से की गई नई व्यवस्था के तहत रिजल्ट ट्रेंड्स टीवी भी शुरू किया है। आयोग द्वारा इसे 24 अक्टूबर 2019 को लॉन्च किया गया था। रिजल्ट ट्रेंड्स टीवी पर मतगणना का रुझान इन्फोग्राफिक्स के साथ बिना किसी मेन्यूअल हस्तक्षेप के वास्तविक समय मे दिखाये जाएंगे। रिजल्ट ट्रेंड्स टीवी पर प्रदर्शित रूझानों को सार्वजनिक स्थलों पर डिस्प्ले स्क्रीन लगाकर भी दिखाया जा सकेगा। मीडिया हाउस भी अब रिजल्ट ट्रेंड्स टीवी के माध्यम से वास्तविक समय में परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।