Site icon Yashbharat.com

Election मोड में शिवराज, अब पुलिस वालों को वीकली अवकाश व पेट्रोल, पोषण, वर्दी और हेल्थ चेकअप के लिए भत्ता बढ़ाया

new project 18 1690568495

Election मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूरे चुनावी मोड पर हैं। रोज किसी न किसी के लिए खजाना खुल रहा है। विशेष तौर पर कर्मचारी वर्ग के लिए तो आज फिर सीएम ने एक बड़ी घोषणा की है।

श्री चौहान ने अपने संबोधन में पुलिसकर्मियों के कार्यों, उनके बलिदान का उल्लेख भी किया। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं जैसे आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं आदि के लिए सीएम शिवराज सिंह का आभार जताया।

पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ देने का ऐलान किया है। इसके लिए डीजीपी को आदेश दिए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात सीएम हाउस में आयोजित पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने ये बड़ी घोषणाएं की…

  • थानों में पदस्थ आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर तक के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी, जिनके पास शासकीय वाहन नहीं है, उन्हें 15 लीटर पेट्रोल भत्ता हर महीने दिया जाएगा।
  • पौष्टिक आहार भत्ता के रूप में एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा।
  • आरक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक तक वर्दी के लिए मिलने वाला भत्ता 5000 किया जाएगा।
  • राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पांचवां वेतनमान दिया जाएगा।
  • भोजन भत्ता 100 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा।
  • 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप किया जाएगा।
  • सभी पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाएगा।
  • पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नए आवास बनाए जाएंगे।
Exit mobile version