Site icon Yashbharat.com

60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों को मिलेगी ₹3,000 प्रतिमाह पेंशन- जबलपुर में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेज

11 06 2019 oldwomentalak 19302785

60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों को मिलेगी ₹3,000 प्रतिमाह पेंशन- जबलपुर में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेज

जबलपुर: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक संबल और सुरक्षा प्रदान करने के लिए जबलपुर जिले में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीयन (Registration) प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

सीईओ ने किया शिविरों का निरीक्षण

शुक्रवार को जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत ने पनागर (ग्राम पंचायत मुहास), पाटन (ग्राम लोहारी कटि) और मझौली (ग्राम पंचायत मुरैठ) में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और मैदानी अमले को निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और सभी पात्र श्रमिकों का पंजीकरण तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए।

महिला श्रमिकों ने दिखाई विशेष रुचि

आयोजित शिविरों में ई-श्रम कार्डधारी श्रमिकों, विशेष रूप से महिला हितग्राहियों ने योजना के प्रति भारी उत्साह और रुचि दिखाई। सीईओ गहलोत ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इस पेंशन योजना से जोड़ने के कड़े निर्देश दिए।

क्या है ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना’?

Exit mobile version