उत्तरप्रदेशLatestराष्ट्रीय

Breaking अस्पताल में भीषण आग:ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से बुजुर्ग की मौत

लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग:ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से बुजुर्ग की मौत, 200 मरीज दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगने के बाद रेस्क्यू करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी, जान बचाकर भागते मरीज और उनके परिजन।

लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल में रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर लगी। यहां बच्चों का NICU है। यहीं पर महिलाओं की भी यूनिट है। इस फ्लोर पर 50-55 मरीज भर्ती थे। जबकि पूरे अस्पताल में करीब 200 मरीज एडमिट थे।

  • आग लगने से अस्पताल की बिजली काट दी गई और ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। इससे ICU में भर्ती 61 साल के मरीज राजकुमार प्रजापति की मौत हो गई।
  • आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी लोकबंधु अस्पताल पहुंचे और रेस्क्यू की जायजा लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम