Ekyc: राशन कार्ड की ई-केवायसी अब सिर्फ एक क्लिक दूर – मोबाइल एप से करें घर बैठे

e kyc

Ekyc: राशन कार्ड की ई-केवायसी अब सिर्फ एक क्लिक दूर – मोबाइल एप से करें घर बैठे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र हितग्राही अब मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे अपनी ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। मोबाइल एप पर घर बैठे ई-केवायसी की यह सुविधा केवल मध्यप्रदेश के राशन हितग्राहियों के लिये ही उपलब्ध रहेगी। इस मोबाइल एप को राज्य शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा तैयार किया गया है।Ekyc: राशन कार्ड की ई-केवायसी अब सिर्फ एक क्लिक दूर – मोबाइल एप से करें घर बैठे

ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न प्राप्त करने वाले सभी पात्र हितग्राहियों के लिये 30 अप्रैल तक ई-केवायसी की प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है, ताकि आगे भी उन्हें निर्बाध रूप से बिना किसी कठिनाई के खाद्यान्न प्राप्त होता रहे। कटनी जिले में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार राशन उपभोक्ताओं की ई-केवायसी करने वार्डों और ग्राम पंचायतों में शिविर लगाये जा रहे हैं। जिले के सभी उपभोक्ताओं से इन शिविरों में अथवा उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर भी अपनी ई-केवायसी 30 अप्रैल के पहले अनिवार्य रूप से पूरी करा लेने का आग्रह किया गया है।

राशन हितग्राहियों के सामने शिविरों और उचित मूल्य दुकानों के अलावा अब मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे अपनी एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों की ई-केवायसी करने की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है।

मोबाइल एप के माध्यम से ई-केवायसी करने के लिये राशन हितग्राहियों को अपने स्मार्ट एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर से मेरा ई-केवाईसी एप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल एप डाउनलोड करने के साथ ही राशन उपभोक्ताओं को अपने मोबाईल पर फेस आरडी की लिंक https://play.google.com/store/apps/details\l’d¾in.gov.uidai.facerd को भी डाउनलोड करना जरूरी होगा। हितग्राहियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि मेरा ई-केवाईसी एप का उपयोग करते समय उनकी मोबाईल लोकेशन अनिवार्यतः चालू रहे।

इसे भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: 30 अक्टूबर को ढीमरखेड़ा में लगेगा विशाल शिविर; बड़वारा व ढीमरखेड़ा क्लस्टर की 24 पंचायतों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

मोबाइल एप और फेस आरडी की लिंक डाउनलोड करने के बाद हितग्राहियों को एप के दाहिनी ओर ऊपर तीन छोटे बिंदु दिखाई देंगे। इन बिंदुओं पर क्लिक करने पर भाषा चयन का विकल्प दिखाई देगा। उपभोक्ता को अपनी सुविधा अनुसार भाषा का चयन करने के बाद राज्य चयन के विकल्प में मध्यप्रदेश को चुनना होगा। राज्य का चयन करने के पश्चात एप पर लोकेशन चयन के विकल्प को चुनना होगा तथा जिस हितग्राही की ई-केवायसी करना है उसका आधार नम्बर एप में दिये गये स्थान पर दर्ज कर ओटीपी जनरेट करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

ओटीपी जनरेट करने के विकल्प पर क्लिक करने के बाद हितग्राही के आधार नम्बर से लिंक मोबाइल फोन पर छह अंकों का ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करने बाद उसके नीचे दिखाया गया केप्चा कोड भी दर्ज करना होगा और जमा करें के विकल्प को क्लिक करना होगा। इसके पश्चात लाभार्थी का नाम, आधार नम्बर के अंतिम चार अंक आदि विवरण मोबाइल की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। उसके नीचे फेस ई-केवायसी विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करने पर हितग्राही की ई-केवायसी करने सबंधी सहमति की घोषणा दिखाई देगी। जिसमें स्वीकृति (।बबमचज) विकल्प पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन का फ्रंट कैमरा चालू हो जाएगा।

मोबाइल फोन का फ्रंट कैमरा चालू होने पर जिस हितग्राही की ई-केवायसी करना है उसका चेहरा मोबाइल कैमरा के सामने करना होगा। इस बात का ध्यान रखना होगा कि मोबाइल फोन कैमरा में चेहरा जिस गोले के अंदर दिखाया जा रहा है उसका रंग हरा हो जाये। गोले का रंग हरा हो जाने पर हितग्राही को अपनी पलकों को कैमरा के सामने दो बार झपकाना होगा। इस प्रक्रिया के पूरी हो जाने के बाद मोबाइल फोन की स्क्रीन पर ई-केवायसी सफल होने का संदेश दिखाई देगा। मोबाइल फोन की स्क्रीन पर ई-केवायसी सफल होने के आये इस संदेश का स्क्रीनशॉट लेने की सलाह हितग्राहियों को दी गई है।

इसे भी पढ़ें-  Katni News: 10 परिवारों को मिला सपनों के आशियाने का कानूनी हक, कलेक्टर आशीष तिवारी ने सौंपी निःशुल्क रजिस्ट्री

राशन हितग्राही का बच्चा या वृद्ध होने की स्थिति में उनके माता-पिता अथवा संतान किसी के भी मोबाइल फोन पर एप डाउनलोड कर उनकी ई-केवायसी की जा सकेगी। मेरा ई-केवाईसी एप में एक ही मोबाइल से परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवायसी की जा सकती है। इसके साथ ही हर हितग्राही के पास मोबाइल हो इसकी बाध्यता भी नहीं है। इसका मतलब यह है कि एक ही मोबाइल फोन से कई हितग्राहियों की ई-केवायसी की जा सकती है। जिस हितग्राही की ई-केवायसी की जाना है उसके आधार ओटीपी से जो आधार से लिंक मोबाइल नम्बर पर प्राप्त होगा, लॉगिन किया जाना है। छोटे बच्चे जो 5 वर्ष से कम आयु के हैं, उनकी ई-केवायसी करना भी अनिवार्य है। ऐसे बच्चों की ई-केवायसी करते समय मोबाइल स्क्रीन पर face auth is not allowed for this age of resident संदेश आयेगा। इसका डेटा एनआईसी द्वारा संधारित किया जा रहा है।