Site icon Yashbharat.com

Eklavya Atithi Shikshak: अब एकलव्य अतिथि शिक्षकों ने उठाई मांग, सीएम शिवराज को लिखा पत्र

teacher
Eklavya Atithi Shikshak: अब एकलव्य अतिथि शिक्षकों ने उठाई मांग, सीएम शिवराज को लिखा पत्र। सीएम शिवराज नई नई घोषणाएं कर रहे है। सभी वर्गों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं।ऐसे में एकलव्य शिक्षकों ने भी अपनी मांगो को लेकर सीएम को पत्र लिखा है।
आदरणीय मुख्य मंत्री महोदय जी, सविनय निवेदन है कि हम  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अतिथि शिक्षक विगत वर्षों से अति विषम परिस्थितियों मे देश की सबसे पिछड़े हुए तबके अनुसूचित जनजाति के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहें हैं।
आवासीय विद्यालय में कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षक के साथ साथ अभिभावक की भूमिका का भी निर्वाहन बखूबी करते रहें हैं। लेकिन किसी नीति या योजना के आभाव में प्रतिवर्ष हमें पुनः चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। अतः आपसे पुन: अनुरोध है कि हमें भी अन्य अतिथि शिक्षकों की भांति सभी लाभ प्रदान किए जाए।
जंगलों में जाकर विषम परिस्थितियों में अपने परिवार को छोड़कर शिक्षा का अलख जगाने वाले अतिथि शिक्षकों के जीवन में भी स्थायित्व का प्रकाश प्रदान कीजिए।
हम आपसे अलग से कुछ नहीं मांग रहे,जो योजना स्टेट में लाई गई है, उसमें हमें भी शामिल करने का कष्ट करें। वैसे भी स्टेट की भर्ती में हमारे एकलव्य स्कूल का अनुभव मान्य है, तो अन्य लाभ भी प्राप्त हो।
Exit mobile version