Site icon Yashbharat.com

महाकुंभ में स्नान करने जा रहे एक ही परिवार के आठ लोग सड़क हादसे का शिकार, खड़े ट्राला से टकराई कार, एक महिला की घटनास्थल पर मौत सात अन्य घायल

IMG 20250123 WA0022 768x1024 1

महाकुंभ में स्नान करने जा रहे एक ही परिवार के आठ लोग सड़क हादसे का शिकार, खड़े ट्राला से टकराई कार, एक महिला की घटनास्थल पर मौत सात अन्य घाय

कटनी। मुंबई से प्रयागराज में स्नान करने सड़क मार्ग से जा रहे एक ही परिवार के आठ लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। स्लीमनाबाद बाईपास के पास सुबह हुई घटना में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि मूलत झारखंड का रहने वाला शाह परिवार मुंबई से महाकुंभ में स्नान करने के लिए आर्टिका कार से प्रयागराज के लिए निकला था। सुबह लगभग 7:30 बजे स्लीमनाबाद बाईपास पर जबलपुर कटनी मार्ग में जैन पैट्रोल पंप के सामने कार सड़क किनारे खड़े ट्राले के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार से जा घुसी।

कार के उड़ गए परख़च्चे

बताया जाता है कि कार चालक को अचानक नींद का झोंका आ जाने के कारण वह सड़क किनारे खड़े ट्राले में तेज रफ्तार से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आर्टिका कार के परखच्चे उड़ गए। कार में लगभग 10 लोग सवार थे। जिसमें से चालक सहित एक अन्य को मामूली चोट आई है, जबकि एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

ये हुए घायल

स्लीमनाबाद थाना प्रभारी श्री दहिया ने बताया कि हादसे की जानकारी लगते ही तत्काल स्लिमनाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे में घटनास्थल पर ही 36 वर्षीय आशा देवी शाह नामक महिला की मौत हो गई है जबकि घायल अनीता देवी, संजू देवी, मनोज प्रसाद, किरण बाई, प्रेम शाह, 10 वर्षीय आर्य शाह, 3 वर्षीय अभिनंदन शाह को घायल अवस्था में स्थानीय शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में चालक रामखेलावन सहित महादेव को मामूली चोटे आई हैं। घायलों के बयान दर्ज करते हुए पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version