Site icon Yashbharat.com

ईद-उल-फितर 2026: सऊदी में 20 मार्च को ईद, भारत में 21 मार्च को मनाए जाने की संभावना

Screenshot 20260319 024510 Chrome

ईद-उल-फितर 2026: सऊदी में 20 मार्च को ईद, भारत में 21 मार्च को मनाए जाने की संभावना। पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर इस साल भी खास तैयारियों के साथ आने वाला है।

ईद-उल-फितर 2026: सऊदी में 20 मार्च को ईद, भारत में 21 मार्च को मनाए जाने की संभावना

यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के समाप्त होने के बाद इस्लामी कैलेंडर के 10वें महीने ‘शव्वाल’ की पहली तारीख को मनाया जाता है।

इस बार सऊदी अरब में शव्वाल का चांद नहीं दिखाई दिया है, जिसके चलते वहां ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

परंपरा के अनुसार, भारत में ईद सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाई जाती है। ऐसे में इस साल भारत में ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाए जाने की संभावना है।

यदि सऊदी अरब में एक दिन पहले चांद दिखाई देता, तो भारत में भी जल्दी चांद नजर आने की उम्मीद होती और ईद की तारीख बदल सकती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

कैसे होता है चांद देखने का ऐलान?

शव्वाल का चांद देखने की प्रक्रिया सूर्यास्त के बाद शुरू होती है।

मान्यता है कि पैगंबर हजरत मुहम्मद ने इस दिन बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस खुशी में लोगों का मुंह मीठा कराया गया और तभी से इसे ‘मीठी ईद’ के रूप में मनाया जाने लगा।

ईद के दिन:

ईद-उल-फितर सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे, दया और कृतज्ञता का प्रतीक है। इस साल भी यह त्योहार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

Exit mobile version