PM मोदी की अपील का असर: CM डॉ. मोहन यादव के काफिले में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक कारें, वित्त विभाग को भेजा गया प्रस्ताव
PM मोदी की अपील का असर: CM डॉ. मोहन यादव के काफिले में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक कारें, वित्त विभाग को भेजा गया प्रस्ताव
भोपाल। वैश्विक ईंधन संकट और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने अपने वीआईपी काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्टेट गैराज ने महिंद्रा कंपनी के ही नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और वित्त विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
खबर के मुख्य बिंदु:
-
काफिले में पहले ही शामिल है XEV 9e: इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e को अपने काफिले में शामिल कराया था। वह अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल करने वाले देश के प्रमुख मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं।
-
विशेष नंबर में छिपा है खास संदेश: मुख्यमंत्री की पहली ईवी कार को विशेष नंबर ‘MP 02 VB 2047’ आवंटित किया गया है। इसमें VB का अर्थ ‘विकसित भारत’ और 2047 वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का प्रतीक है।
-
सरकारी विभागों में 50% EV अनिवार्य: प्रदेश सरकार ने किराए पर लिए जाने वाले टैक्सी वाहनों के नियमों में बदलाव करते हुए 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अनिवार्य कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम ने अपने पूरे बेड़े को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की योजना बनाई है।
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गृह विभाग ने जारी की 137 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची








