Site icon Yashbharat.com

ED Raid In Property Dealer: दतिया में प्रापर्टी डीलर के यहां प्रवर्तन निदेशालय का छापा

image 2023 05 05T093005.804 1 1024x576 1

ED Raid In Property Dealer: दतिया में प्रापर्टी डीलर के यहां प्रवर्तन निदेशालय का छापा प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने दतिया शहर के प्रापर्टी डीलर के यहां छापा मारा है। छापामार कार्रवई सुबह करीब 5 बजे से शुरू हुई। प्रापर्टी डीलर भाजपा पार्षद के चाचा हैं। हालांकि अभी तक ईडी की कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ईडी की टीम घर के अंदर कार्रवाई कर रही है और घर के अंदर न तो किसी को प्रवेश दिया जा रहा है और न ही निकलने दिया जा रहा है।

प्रापर्टी निदेशालय की टीम ने सुबह पांच बजे दतिया शहर के प्रॉपर्टी डीलर रामसहाय दुबे के यहां छापा मारा। टीम करीब पांच बजे पहुंची। रामसहाय दुबे भाजपा पार्षद अक्कू दुबे के चाचा हैं। ईडी की टीम की कार्रवाई बंद घर में चल रही है। घर के बाहर पुलिस बल के जवान तैनात हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करोड़ों की हेराफेरी की वजह से की गई है। हालांकि अभी तक ईडी की तरफ से किसी तरह की जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है। इसलिए कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version