EOW Raid in Katni रीठी सहकारी समिति प्रबंधक के घर पर छापा

EOW Raid in Katni कटनी में आज सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की 30 सदस्यीय टीम ने रीठी क्षेत्र के देवरी कला निवासी सहकारी समिति प्रबंधक के घर पर छापा मारा है। टीम मौके पर जांच कर रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की जांच टीम के पहुंचने से हड़कंप मचा है।

ईओडब्ल्यू जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक श्री ए.बी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 15 जून 2023 को कटनी जिले के रीठी तहसील में ग्राम देवरी कला में सहायक समिति प्रबंधक अनिल राय के घर में न्यायालय से सर्च वारंट जारी करा कर सर्च कार्रवाई की गई, सर्च कार्यवाही में सहायक समिति प्रबंधक के घर में दो एक्सयूवी फोर व्हीलर,6 टू व्हीलर, साडे 4 लाख रुपए की एफडी, 4 रजिस्ट्री प्लॉट की, 3 रजिस्ट्री 18 एकड़ जमीन की, आधा किलो सोने के जेवर, करीब 2 किलो चांदी तथा ₹9 लाख 30 हजार रुपए नगद मिले हैं।
रीठी के देवरी कला निवासी अनिल राय सहकारी समिति में प्रबंधक हैं । सुबह 5 बजे अचानक ईओडब्ल्यू की टीम रीठी के देवरीकला पहुंची। टीम को देखकर समिति प्रबंधक सकते में आ गए। टीम के सदस्य सुबह से अनिल राय के घर मे आय संबंधी जांच करने में जुटी हुई है। अधिकारियों को क्या शिकायत मिली थी और किस किस दिशा में जांच कर रही, इसकी जानकारी फिलहाल नही दी जा रही है।
बताया जाता है कि ईओडब्ल्यू की टीम सुबह अनिल राय के कटनी पन्ना मोड़ स्थित मकान में भी पहुंची थी लेकिन वहां कोई नहीं था। जिसके चलते टीम सीधे उसके पैतृक निवास देवरीकला पहुंची। अनिल राय कई साल तक रीठी समिति में सेल्समैन के पद पर रहे हैं और वर्तमान में सहकारी समिति के प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं।








