Economy Of India: चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?, चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?, महीने के आखिरी दिन सरकार साल 2024 के इकोनॉमिक ग्रोथ के आंकड़ें पेश करेगी. उससे पहले चुनाव के बीच इकोनॉमी को लेकर अच्छी खबर आ गई है. देश की प्रॉमिनेंट एजेंसी इंडिया रेटिंग ने जो वित्त वर्ष 2024 का अनुमान लगाया है. वह काफी बेहतर या यूं कहें कि दुनिया की ग्रोथ के मुकाबले काफी अच्छा लगाया है. वैसे चौथी तिमाही के लिए जो अनुमान हैं वो पहली, दूसरी ओर तीसरी तिमाही के आंकड़ों से कम है.
वहीं पूरे वित्त वर्ष में जो सरकारी अनुमान लगाया गया है, उसके मुकाबले में भी इंडिया रेटिंग का अनुमान कम देखने को मिल रहा है. इन सब के बाद भी देश की इकोनॉमी दुनिया के बड़े देशों में सबसे तेज दौड़ती हुई दिखाई दे रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंडरा) ने अपने अनुमान में क्या कहा है?
इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंडरा) को उम्मीद है कि मार्च तिमाही में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.7 फीसदी और वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 6.9-7 फीसदी रह सकती है. रेटिंग एजेंसी के प्रमुख अर्थशास्त्री सुनील कुमार सिन्हा ने यह अनुमान जताया है. सरकार चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2024) और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि के शुरुआती अनुमान 31 मई को जारी करेगी.

