EC Announcement: दूसरे चरण में 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया, बिहार में सफलतापूर्वक हुआ संचालन। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर का फेज-1 खत्म हो गया है, अब इसका दूसरा चरण शुरू होगा।
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण सफल तरीके से किया गया है। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने आगे कहा कि बिहार के लोगों ने एसआईआर पर भरोसा जताया है। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे फेज में देश के 12 राज्यों में यह अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में 21 साल पहले आखिरी विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था। उन्होंने साफ किया कि एसआईआर में सभी योग्य मतदाताओं को जोड़ा जाएगा और अयोग्य मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर किया जाएगा। सीईसी ने आगे कहा कि चुनावों से पहले एसआईआर किया जाना सबसे ज्यादा जरूरी है।
एसआईआर में क्या-क्या किया जाएगा?
उन्होंने बताया कि हर घर पर बीएलओ तीन बार जाएंगे और मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे। इस दौरान बीएलओ की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी योग्य मतदाता इस अभियान न छूटे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जिन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया होनी है, वहां आज रात 12 बजे से मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी।
क्या है एसआईआर का उद्देश्य?
विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची में सुधार करना और इसमें नए मतदाताओं का समावेश करना है। इसमें नामों की जांच, पुराने मतदाताओं की पुष्टि, और आवश्यक संशोधन शामिल होंगे। आयोग ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर कर नए मतदाताओं को शामिल किया जाएगा, जिससे चुनावों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
2026 में इन राज्यों में होने है विधानसभा चुनाव
बता दें कि देश के पांच राज्यों में साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें असम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। हालांकि, जिन राज्यों में इस समय स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं या होने वाले हैं, वहां फिलहाल यह प्रक्रिया नहीं होगी, क्योंकि स्थानीय स्तर का प्रशासन चुनावी कामकाज में व्यस्त रहेगा।
इन राज्यों में किया जा सकता है एसआईआर
हालांकि, अभी तक पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में 10 से 15 राज्य शामिल होंगे। इनमें ऐसे राज्य होंगे, जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुद्दुचेरी शामिल हैं।
-
छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी; रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का समय भी बदला -
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अब ‘स्पीड पोस्ट’ और कागजी चिट्ठियों पर लगी पूरी रोक, पूरी तरह डिजिटल होगा कामकाज -
5 जुलाई से 3 अगस्त के बीच एमपी-महाराष्ट्र जा रहे हैं? तो पहले चेक कर लें बरेली से निरस्त हुई इन ट्रेनों की सूची -
ताजमहल या तेजो महालय? परिसर के वैज्ञानिक सर्वे की मांग लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता, सोमवार को अहम सुनवाई -
देवास में गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, स्लीपर सेल बनाने की थी साजिश -
विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर 6 जुलाई को जिला पशु चिकित्सालय (पॉलीक्लिनिक) झिंझरी में आयोजित होगा जागरूकता कार्यक्रम, पशुपालकों व आमजन को दी जाएगी जूनोटिक रोगों से बचाव की जानकारी -
MP Employees Promotion: मध्य प्रदेश में 10 साल बाद खुला पदोन्नति का रास्ता, सतना संभाग ने पहला आदेश जारी कर रचा इतिहास -
लॉर्ड्स में कल अजेय इंग्लैंड के घर में ऑस्ट्रेलिया की अग्निपरीक्षा; क्या कंगारू टीम सातवीं बार रचेगी इतिहास? -
BREAKING: दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज की नई जमानत याचिकाएं -
रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को मिली नियमित संचालन की हरी झंडी, 6 जुलाई को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन -
Sawan 2026 Grahan: इस बार सावन में लगेंगे 2-2 ग्रहण, सूर्य और चंद्र ग्रहण की तारीखों के साथ जानें किन 4 राशियों को रहना होगा सावधान -
RBI की बड़ी कार्रवाई: ग्राहकों से ज्यादा ब्याज वसूलने पर ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ पर लगा ₹63 लाख का जुर्माना, GIC हाउसिंग भी फंसी -
Alpha Star Cast Fees: ‘ऐल्फा’ के लिए आलिया भट्ट को मिली भारी-भरकम फीस, शरवरी वाघ से इतने गुना आगे! जानें बॉबी देओल को कितने मिले -
राजकोट मर्डर केस: मां ने मुंह में उड़ेला तेजाब, पिता ने दबाया गला; बेटे की हत्या कर रची थी ‘आत्महत्या’ की झूठी स्क्रिप्ट -
दिल्ली दंगा: शरजील इमाम और उमर खालिद की नई जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, बिना ट्रायल 6 साल जेल में रहने की दी दलील -
रविवार को शतभिषा नक्षत्र का महासंयोग: राहु और सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये 10 अचूक उपाय -
चंपत राय समेत 3 शीर्ष पदाधिकारियों की संपत्ति की जांच, SIT ने बैंक कर्मियों से की 8 घंटे पूछताछ -
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ‘अल्फा’ को बताया ‘धुरंधर’ का जवाब, तो भड़के हिंदुस्तानी; बोले- “फिल्मों में ही ख्वाब देखो, हकीकत में तो हमेशा घुटने ही टेके हैं -
अडाणी एंटरप्राइजेज की बड़ी कामयाबी: QIP से जुटाए ₹15,000 करोड़, 4 गुना से ज्यादा मिला सब्सक्रिप्शन -
कानपुर जू का ‘सतीश’ 700 किमी नहाते हुए जाएगा इंदौर, बदले में कानपुर आएगी शेरनी ‘वीरा’
