Health

Monsoon में नाशपाती खाने से मौसमी बीमारियों से रहेंगे दूर, दिल और पाचन भी होगा दुरुस्त

Monsoon : हर मौसम में कोई न कोई ऐसा फल मिलता है, जिसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। बरसात में मौसम में भी ऐसे कई फल मिलते हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। मानसून में अक्सर विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन सी बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाता है। नाशपाती ऐसा ही एक फल है, जिसे बरसात में खाने से ढेरों फायदे मिलते हैं।

Monsoon : यह फल डायबिटीज और हार्ट डिजीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मानसून में इसे खाने कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी के अलावा पोटेशियम, फोलेट, कॉपर और मैंगनीज भी पाया जाता है। ऐसे में जानते हैं इसे रोजाना खाने के कुछ फायदे
नाशपाती में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट डिजीज और टाइप 2 डायबिटीज को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं और इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए गुणकारी
नाशपाती में प्रोसायनिडिन एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट की मांसपेशियों की कठोरता को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को बनाए रखने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करते हैं।

पाचन को बेहतर बनाए
फाइबर से भरपूर होने की वजह नाशपाती पाचन स्वास्थ्य के लिए भी काफी गुणकारी होता है। इसे नियमित रूप से खाने से पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही ये मल त्याग में भी सुधार करते हैं, कब्ज से राहत दिलाता है और इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं

कैंसर से बचाव
नाशपाती में मौजूद एंथोसायनिन और क्लोरोजेनिक कंटेंट कैंसर से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं।नियमित रूप से नाशपाती खाने से फेफड़े और पेट जैसे कुछ कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

READ MORE : https://Independence Day 2024: अमित शाह ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील की

डायबिटीज के खतरे को कम करें
नाशपाती ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह एंथोसायनिन से भरपूर होता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट जिसमें डायबिटीज विरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं।

Back to top button