Site icon Yashbharat.com

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाएं या नहीं? जानिए सही तरीका और टाइमिंग, वरना हो सकता है नुकसान

dry fruits 1600x900 1

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाएं या नहीं? जानिए सही तरीका और टाइमिंग, वरना हो सकता है नुकसान। गर्मियों का मौसम आते ही लोग खानपान में बदलाव करने लगते हैं और अक्सर ड्राई फ्रूट्स से दूरी बना लेते हैं, क्योंकि इन्हें “गर्म तासीर” वाला माना जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही तरीका और समय अपनाकर आप गर्मियों में भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं और इनके पोषण का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाएं या नहीं? जानिए सही तरीका और टाइमिंग, वरना हो सकता है नुकसान

दरअसल, हर ड्राई फ्रूट के अलग-अलग गुण होते हैं। कुछ शरीर को ताकत देते हैं तो कुछ पाचन और खून की कमी जैसी समस्याओं में मदद करते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से खाया जाए, तो ये डिहाइड्रेशन, कमजोरी और थकान से भी बचाते हैं।

जानिए कौन-सा ड्राई फ्रूट कब और कैसे खाएं:

बादाम:
गर्मियों में बादाम को रातभर पानी में भिगोकर सुबह छिलका उतारकर खाना बेहतर होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और मेमोरी व एनर्जी भी बढ़ती है।

किशमिश:
किशमिश को भी भिगोकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए। इससे पाचन बेहतर होता है और आयरन की कमी दूर करने में मदद मिलती है।

अंजीर:
अंजीर को रातभर भिगोकर सुबह खाने से गट हेल्थ सुधरती है और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

खजूर:
खजूर को सुबह 10-11 बजे या वर्कआउट से पहले खाना फायदेमंद रहता है। यह तुरंत एनर्जी देता है और शरीर को एक्टिव बनाए रखता है।

काजू:
काजू को दोपहर के भोजन के बाद या शाम के समय खाया जा सकता है। यह इम्यूनिटी और ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ज्यादा मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इसलिए संतुलित मात्रा और सही समय के साथ इनका सेवन ही गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।

Exit mobile version