Site icon Yashbharat.com

‘Eastern Eye’ के लिए इस दशक की दीपिका सबसे खूबसूरत लेडी

नई दिल्ली। अभिनेत्री आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण एक सर्वे में एशिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं चुनी गई हैं। आलिया भट्ट को इस साल की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला है तो दीपिका पादुकोण इस दशक की सबसे ब्यूटीफुल महिला चुनी गई हैं। लंदन की ‘Eastern Eye’नाम की साप्ताहिक मैगजीन ने यह सर्वे कराया है। इस सर्वे में ऑनलाइन वोटिंग के जरिए सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची तैयार की गई।
dipika

अलिया भट्ट ने सबसे खूबसूरत महिला चुने जाने पर कहा, ‘मेरा मानना रहा है कि सच्ची सुंदरता जो दिखती है उससे कहीं ज्यादा होती है। हम बूढ़े हो जाएंगे। हम कैसे दिखते हैं यह वक्त के साथ बदल जाएगा लेकिन आपका दिल से अच्छा होना आपको हमेशा खूबसूरत बनाए रखेगा। हम सबको इस पर ध्यान देना चाहिए। आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो इस साल उनकी दो मूवी आई हैं, कलंक और गली ब्वॉय। इसमें से गली ब्वॉय 2020 ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री है।

ये हैं टॉप 10 खूबसूरत महिलाएं

एशिया की खूबसूरत महिलाओं की इस सूची में आलिया भट्ट टॉप पर हैं। वहीं दीपिका पादुकोण को दूसरा स्थान मिला है। दीपिका पादुकोण पिछले साल इस सूची में शीर्ष पर थीं। इस सूची में टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान तीसरे नंबर पर रही हैं। वहीं चौथे नंबर पर रहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान। इसके साथ रही वह सबसे खूबसूरत पाकिस्तानी महिला बन गई हैं। लगातार पांच साल से उन्हें यह खिताब हासिल है। वहीं इस सूची में सुरभि चंदना (5), कैटरीना कैफ (6), शिवांगी जोशी (7), निया शर्मा (8), मेहविश हयात (9) और प्रियंका चोपड़ा (10) भी शामिल हैं। यानी एशियाई महिलाओं की सूची में 8 भारतीय और दो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं।

Exit mobile version