Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में दो बार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई तीव्रता
जम्मू। जम्मू संभाग में आज यानि सोमवार देर शाम को 7.32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप से अभी तक कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन किश्तवाड़ में भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए हैं। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को 7.32 बजे जम्मू-कश्मीर में भूकंप 5.1 रिक्टर स्केल की गति से आया। हालांकि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के काफी कम हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। किश्तवाड़ और ऊधमपुर जिलों में लोग भूकंप के दौरान अपने घरों से बाहर खुले मैदान में निकल आए।इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। जम्मू-कश्मीर में पिछले चार महीनों से भूंकप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।
लद्दाख में आ रहे भूकंप का केंद्र भी लद्दाख में बन रहा है। अगर कोई बड़ा झटका आ गया तो नुकसान हो सकता है। रियासी में भी फाल्ट लाइन है। जम्मू संभाग का डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ भी भूकंप के लिहाज से संवदेनशील है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सिर्फ सितंबर महीने में ही दस बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके है। विशेषज्ञ इसे चिंता का विषय मान रहे है। यह भी कह रहे है कि इससे दबाव कम होता है और बड़ा झटका के आने की संभावना कम होती है लेकिन लगातार आ रहे झटकों से खतरा भी बढ़ सकता है।