Latest

कांग्रेस में आया भूकंप: कमल नाथ के भरोसेमंद MLA कमलेश शाह भाजपा में शामिल

कांग्रेस में आया भूकंप: कमल नाथ के भरोसेमंद MLA कमलेश शाह भाजपा में शामि

कांग्रेस में आया भूकंप: कमल नाथ के भरोसेमंद MLA कमलेश शाह भाजपा में शामिल हुएअमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा देकर भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सी एम हाउस में उन्हें पार्टी का दुपट्टा उढाकर भाजपा में स्वागत किया। अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र भी दे दिया है।

कमलेश शाह के साथ हर्रई की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माधवी शाह, जिला पंचायत सदस्य केशर नेताम ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक के साथ भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी नितिन तिवारी, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, भाजपा नेता उमेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सोनू सरस्वार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से चर्चा की।

इस अवसर पर विधायक कमलेश शाह ने कहा कांग्रेस में लगातार नकुलनाथ द्वारा आदिवासियों का अपमान किया जा रहा है।कांग्रेस में रहकर अमरवाड़ा क्षेत्र का विकास करना संभव नहीं रह गया है। छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ चुने हुए जनप्रतिनिधियों, आदिवासी समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपमान करते हैं।उन्होंने कहा मोदी कि गारंटी के साथ छिंदवाड़ा से भाजपा का सांसद बनना तय है।

Back to top button