रूस के कामचटका तट पर भूकंप: घर हिले, सामान गिरे और सुनामी की चेतावनी, 8.8 Richer Scale की तीव्रता; 4 मीटर सुनामी से तटीय इलाके बाढ़ग्रस्त

रूस के कामचटका तट पर भूकंप: घर हिले, सामान गिरे और सुनामी की चेतावनी, 8.8 Richer Scale की तीव्रता; 4 मीटर सुनामी से तटीय इलाके बाढ़ग्रस्त

रूस के कामचटका तट पर भूकंप: घर हिले, सामान गिरे और सुनामी की चेतावनी, 8.8 Richer Scale की तीव्रता; 4 मीटर सुनामी से तटीय इलाके बाढ़ग्रस्त।

रूस के कामचटका तट पर भूकंप: घर हिले, सामान गिरे और सुनामी की चेतावनी, 8.8 Richer Scale की तीव्रता; 4 मीटर सुनामी से तटीय इलाके बाढ़ग्रस्त

भयकंर भूकंप के बाद अलास्का स्थित राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने अलास्का अल्यूशियन द्वीप समूह के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है, साथ ही कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन और हवाई सहित पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों को भी अलर्ट किया गया है।

रूस में आज जोरदार भूकंप आया है. यह भूकंप रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 थी. भूकंप की वजह से झटके इस कदर लगे कि वहां सब कुछ हिलने-डुलने लग गया. रूस से आ रही कई तस्वीरें और वीडियो वहां की भयावह स्थिति को भी दिखा रहे हैं. भूकंप का असर जापान और अमेरिका के अलावा न्यूजीलैंड तथा इंडोनेशिया में भी दिखाई दिया और वहां पर सुनामी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. कुछ जगहों पर सुनामी का असर भी दिखने लगा है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को बताया कि रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.0 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया और जापान के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की. इस एजेंसी ने बताया कि भूकंप सुबह 8:25 बजे आया और इसकी शुरुआती तीव्रता 8.0 दर्ज की गई. साथ ही एजेंसी ने जापान के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनामी आने की चेतावनी जारी की है. बाद में इसे सुधार कर 8.8 बताया गया।

 

भूकंप के कई खौफनाक वीडियो

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 133 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, 74 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. प्रायद्वीप में आए बड़े भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. लेकिन जिस तरह से वहां के वीडियो सामने आए हैं वो बहुत ही डराने वाले हैं. वीडियो में कई इमारतें हिलती हुई दिखाई दे रही हैं, और कई जगहों पर नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

https://twitter.com/elly_bar/status/1950346302769819782?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1950346302769819782%7Ctwgr%5Ed5c3d4cb63dc713ba17fb289dbe9909da9908bea%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fworld%2Frussia-kamchatka-heavy-earthquake-scary-videos-show-buildings-shaking-seismic-center-tsunami-alert-3413623.html

 

 

 

Exit mobile version