Site icon Yashbharat.com

Earthquake Delhi NCR: दिल्‍ली एनसीआर, पंजाब, उत्‍तराखंड में भूकंप के झटके

images 25

Earthquake Delhi NCR: देश की राजधानी भूकंप के झटकों से थर्रा गई। मंगलवार की रात सवा दस बजे बाद दिल्‍ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा उत्‍तराखंड, पंजाब व जम्‍मू सहित उत्‍तर प्रदेश के भी कुछ हिस्‍सों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर मिली है। ये झटके काफी देर तक रहे। पूरे उत्‍तर भारत में इसे अनुभव किया गया।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद गाजियाबाद के वसुंधरा में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिपोर्टों के अनुसार, तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान सहित रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के कलाफगन से 90 किमी दूर माना जा रहा है।

Exit mobile version