Site icon Yashbharat.com

Earthquake: 6.6 तीव्रता के भूकंप से पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत, 100 घायल

Te0rz5Bo

Earthquake पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आए 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी भारत के अधिकांश हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। अच्छी बात यह रही कि भारत में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

मंगलवार रात आए भूकंप से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात घाटी क्षेत्र में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

मंगलवार रात दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10ः17 पर आए भूकंप का केंद्र 156 किलोमीटर की फोकल गहराई के साथ अफगानिस्तान में फैजाबाद से 133 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में हिंदू कुश क्षेत्र में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई।

भारत के अलावा भूकंप के तेज झटके अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भी महसूस किए गए।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में भी भूकंप के तेज झटके लगे।

 

दिल्ली-एनसीआर में धरती डोलने से इमारतें हिलने लगीं और डर के मारे लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। कुछ ऐसा ही हाल देश के अन्य उत्तरी राज्यों में रहा।
Exit mobile version