Latest
Earthquack:अंडमान निकोबार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

Earthquack:अंडमान निकोबार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता रही। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शनिवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही।
सेंटर ने बताया कि इसका केंद्र पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 143 किमी पर था। बताया गया है कि भूकंप के झटके दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट पर महसूस किए गए। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
अंडमान निकोबार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता








