भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री, कांग्रेस नेता एवं विधायक पीसी शर्मा ने आरोप लगाया है कि लॉक डाउन में फंसे हुए लोगों को ई बस उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में केवल उन्हीं लोगों को ईपास मिल रहे हैं जिनकी सिफारिश मंत्री या फिर अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
सम्बल योजना में केवल बीजेपी कार्यकर्ताओं के कार्ड बने हैं: पीसी शर्मा
सम्बल योजना की रीलॉन्चिंग पर बोले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कांग्रेस की सरकार बिजली बिल में 100 यूनिट 100 रुपये योजना शुरू की, कन्या विवाह की राशि 28 हजार से बढाकर 51 हजार की, वृद्धा पेंशन 300 से बढाकर 600 रुपये की जिसका लाभ हर वर्ग के गरीब से लेकर अमीर परिवार को मिला। शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सम्बल योजना में केवल बीजेपी कार्यकर्ताओं के कार्ड बने हैं इसका लाभ केवल बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मिलेगा कांग्रेस शासन काल में उनके कार्यकर्ताओं को आर्थिक लाभ नही मिला इसलिए उन्हें लाभ दिलाने यहाँ योजना दोबारा शुरू की जा रही है।
स्कूलों की फीस माफ करें, आधार कार्ड पर राशन दें: पीसी शर्मा
पीसी शर्मा ने कहा कि आज लाक डाउन में गरीबों को राशन नही मिल पा रहा हैं लोग परेशान हो रहे हैं ऐसे में हमें वर्ग विशेष या कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के बजाए सभी वर्गों के लोगों को लाभ पहुंचाना चाहिए। ऐसी योजनाओं का किर्यान्वयन करना चाहिए। शर्मा ने सरकार से हर गरीब को आधार कार्ड के आधार पर राशन देने की मांग की। साथ ही उन्होने स्कूली बच्चों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराने के साथ स्कूल के बच्चों की फीस भी माफ करने की सरकार से मांग की है।
सरकार सही कदम नही उठा रही इसलिए कोराना का ग्राफ
शर्मा ने कोरोना महामारी मे प्रदेश के नंबर वन होने पर पू शिवराज सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि समय रहते जरुरी कदम उठाए गए होते तो आज नही होती ऐसी स्थिति। आज भी सरकार सही कदम नही उठा रही है। इसलिए लगातार कोराना संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ रहा है। उन्होने अलग अलग जगह फंसे मजदूरों को लेकर कहा कि सरकार को ई पास जारी करना चाहिए उनका कहना है कि जिस व्यक्ति की मंत्री या अधिकारियो तक पहुंच नही है उनके पास नही बन पा रहे है।
भाजपा में शिवराज सिंह अकेले पड़ गए हैं: पीसी शर्मा
उन्होने शिवराज सरकार से पूछा की उनकी सरकार टोल फ्री नंबर की बात करती है लेकिन कब तक टोल फ्री नंबर शुरु होंगे। वही मंत्री मंडल विस्तार पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज अकेले पड़ गए हैं। विधायक टुकड़ों टुकड़ो मे बैठक कर रहे हैं। वहीं सिंधिया समर्थक विधायक अलग से दबाव बना रहे हैं तो बीजेपी विधायक अलग से बन दबाव बना रहा।

