Thursday, May 28, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

ई-केवाईसी प्रगति पर नाराजगी, कलेक्टर ने बरही, विजयराघवगढ़ और कैमोर के तीन नगर पालिका अधिकारियों को थमाया नोटिस

कटनी (03 जून)।ई-केवाईसी प्रगति पर नाराजगी, कलेक्टर ने बरही, विजयराघवगढ़ और कैमोर के तीन नगर पालिका अधिकारियों को थमाया नोटिस । समग्र पोर्टल पर नागरिकों की समग्र आईडी का शत प्रतिशत आधार ई-केवाईसी पूर्ण कराने के लिए संचालित विशेष अभियान के बावजूद नगर परिषद कैमोर, बरही व विजयराघवगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा रूचि नहीं लिये जाने पर कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है।कलेक्टर श्री यादव ने बरही के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जारी कारण बताओ नोटिस में उल्लेखित किया है कि अभियान की समीक्षा एवं समग्र पोर्टल से प्राप्त दैनिक ई-केवाईसी रिपोर्ट से यह तथ्य संज्ञान में आया है कि बरही में ई-केवाईसी 63.74 प्रतिशत है, जो अत्यंत कम है और साथ ही दैनिक प्रगति भी कम है।

इसी प्रकार विजयराघवगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जारी नोटिस में ई-केवाईसी की कम प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि विजयराघवगढ़ में ईे-केवाईसी की प्रगति 70.06 प्रतिशत है जो अत्यंत कमजोर है और दैनिक प्रगति भी कम है।

इसी प्रकार नगर परिषद कैमोर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि कैमोर में समग्र ई-केवाईसी की प्रगति 51.09 प्रतिशत ही है जो अत्यंत न्यून है। साथ ही दैनिक प्रगति भी कम है ।

कलेक्टर श्री यादव ने तीनों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं और हिदायत दी कि अन्यथा कि स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि