Site icon Yashbharat.com

कटनी में एक अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा, भव्य चल समारोह को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

कटनी। कटनी में 1 अक्टूबर को दशहरा मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई है। इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आगामी दशहरा महोत्सव के लिए सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बता दें कि कटनी में मां जालपा मढ़िया के जवारे विसर्जन 30 सितंबर को होंगे जिसके दूसरे दिन दशहरा मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तीनों थानों के टीआई, शांति समिति के सदस्य, दुर्गा समिति, गोलबाजार रामलीला कमेटी, घण्टाघर रामलीला कमेटी के अलावा गणमान्यलोगों की उपस्थिति रही।

​मुख्य रूप से, इस बैठक में चल समारोह के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक उपायों पर बात हुई। अधिकारियों ने सभी से सहयोग की अपील की ताकि यह पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। बिजली की तारों को व्यवस्थित करने, जुलूस मार्ग की सड़क ठीक करने नियमों के मुताबिक मूर्तियों को स्थापित करने डीजे पर प्रतिबंध एक ही दिन ज्यादा से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन बेरिकेड्स लगाने असमाजिक तत्वों पर लगाम कसने सहित कई विषयों पर निर्णय किया गया।

​यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दशहरा के दौरान कटनी में बड़े चल समारोह और भीड़-भाड़ होती है, जिसे देखते हुए शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होती है।

Exit mobile version