Site icon Yashbharat.com

माधवनगर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा चल समारोह देर रात तक जारी रहा जुलूस

Picsart 25 10 03 16 15 57 513

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

माधवनगर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा चल समारोह देर रात तक जारी रहा जुलू

कटनी- असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व विजयादशमी उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में अपार हर्ष, उल्लास और उमंग के बीच मनाया गया। इस अवसर पर श्री रामलीला एवं द‌शहरा उत्सव कमेटी के तत्वावधान में दशहरा चल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे माधवनगर व आसपास के ग्रामीण अंचल क्षेत्रों की लगभग दो दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं शामिल हुई। जुलूस बैण्ड बाजों की धुनों के साथ आगे बढ़ता हुआ माधवनगर के समस्त जुलूस मार्गों से होते हुए पीडब्ल्यूडी कॉलोनी माधवनगर पानी टंकी के पास पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां श्रद्धा के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जुलूस में सबसे आगे माधवनगर दशहरे के जनक स्व. परचाराम जी का तैल चित्र था। उसके पीछे रावण महाराज तथा बाद में मां जगदबे की प्रतिमाएं चल रही थी। जुलूस में शामिल युवाओं के समूह नृत्य करते हुए चल रहे थ। डीजे की धुनों पर थिरकते युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके पहले श्री दशहरा एवं रामलीला उत्सव कमेटी माधवनगर के तत्वावधान मैदान स्थित मंच पर किया गया। इस में समारोह का आयोजन रामलीला अवसर पर अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। श्री रामलीला एवं दशहरा उत्सव कमेटी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि आधुनिक संचार क्रांति के इस युग में भी रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन अनुकरणीय है। विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व है। हमे अपने अंदर की बुराईयों को दूर करते हुए मर्यादा पुरुषोम भगवान श्री राम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, वरिष्ठ समाजसेवी गंगाराम कटारिया, झम्मटमल थारवानी चमनलाल आनंद, पीताम्बर टोपनानी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, राजा जगवानी, मनोहर बजाज, दिनेश जैसवानी, प्रेम बत्रा अजय जेसवानी विक्रम पुरुषवानी मेघराज खूबचंदानी, श्रीचंद मनवानी, सोनू मनवानी, ईश्वर बहरानी, गोविंद चावला, संजय खूबचंदानी, जुलूस प्रभारी बंटू रोहरा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुनील तलुजा  विष्णु वलेचा जयराम गुरनानी, विजय चांदवानी, राजेश जाटव, पंकज गौतम, शिब्बू साहू, ठाकुरदास रंगलानी, पंकज गौतम, संजू नाकरा, सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version