Site icon Yashbharat.com

सांसद हिमाद्री सिंह के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान लोगों ने पुलिस के बचाव और राहत कार्यों की सराहना की

IMG 20240727 WA0025

कटनी। आज शहडोल सांसद  हिमाद्री सिंह द्वारा थाना उमरिया पान एवं थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्रामों घुघरी, पिपरिया शुक्ल, थिर्री, पौड़ी खुर्द का दौरा किया गया और बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत कैंप में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों के हाल-चाल पूछे।

इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों ने एवं स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस के कार्यों की खुलकर प्रशंसा सांसद महोदया से की। स्थानीय लोगों ने कहा पुलिस ने दिन रात मेहनत करके लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनकी जान की रक्षा की।

उल्लेखनीय है कि कटनी पुलिस अधीक्षकअभिजीत कुमार रंजन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निवासरत ग्रामीण जनों को सुरक्षित जल भराव वाले क्षेत्र से निकालकर राहत शिविरों में भेजने हेतु अत्यंत संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की थी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन में तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के नेतृत्व में बचाव एवं राहत कार्य हेतु टीम बनाई थी जिसमें थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा शाहिद खान एवं थाना प्रभारी उमरिया पान सिद्धार्थ राय* को शामिल किया गया था।

22 जुलाई से पूरी टीम लगातार 24 घंटे राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाकर उनकी आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर की जा रही है।

Exit mobile version