Site icon Yashbharat.com

जबलपुर: वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाईओवर पर रौंग साइड से आए डंपर ने बाइक सवारों को कुचला; 1 की मौत, 2 गंभीर

जबलपुर: शहर के वीरांगना रानी दुर्गावती (दमोहनाका – मदन महल) फ्लाईओवर की रोटरी पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोंग साइड (गलत दिशा) से अत्यधिक तेज गति में आ रहे एक डंपर ने तीन दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दोस्तों के साथ जा रहा था मृतक अमन

मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ाफाटक के जगदीश मंदिर के पास रहने वाला अमन केसरवानी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। रोटरी के पास सामने से आए बेकाबू डंपर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।अमन केसरवानी (निवासी गढ़ाफाटक) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। निवाड़गंज निवासी निखिल बर्मन और काली मठ निवासी अंकित झारिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबलपुर: वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाईओवर पर रौंग साइड से आए डंपर ने बाइक सवारों को कुचला; 1 की मौत, 2 गंभीर

घायलों को भेजा गया मेडिकल कॉलेज

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों घायल युवकों को तुरंत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version