Site icon Yashbharat.com

बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की करेंट लगने से मौत

IMG 20250905 WA0033

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कुठला थाना अंतर्गत कैलवारा कला गांव में आज शुक्रवार को करंट लगने से किसान बिहारी लाल पटेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में बिजली विभाग का तार टूटा हुआ पड़ा था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विभाग को दी, लेकिन कई बार बताने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक किसान का शव करीब दो घंटे तक खेत में पड़ा रहा, लेकिन सरकारी अमला मौके पर नहीं पहुंचा। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कैलवारा–झुर्ही रोड की यही स्थिति है – न तो बिजली विभाग नए खंभे लगाने की जहमत उठा रहा है, न ही सरपंच इस समस्या की सुध ले रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधियों को चिंता है।

लोगों ने सवाल उठाया है कि जब जनता की समस्याओं पर ध्यान ही नहीं दिया जाता, तो ऐसे नेता वोट मांगने क्यों आते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई कर मृतक किसान के परिजनों को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र की जर्जर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

Exit mobile version