जबलपुर में रेल ट्रैक मेंटेनेंस के चलते दो रेलवे फाटक बंद: आमाहिनौता गेट पर 6 दिन नहीं चलेंगे वाहन, जानें वैकल्पिक मार्ग
जबलपुर: जबलपुर रेल मंडल के भेड़ाघाट-कछपुरा और भेड़ाघाट-भिटौनी रेल सेक्शन पर ट्रैक के रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण दो प्रमुख रेलवे फाटकों पर सड़क यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं।
बंद रहने वाले रेलवे फाटक और वैकल्पिक व्यवस्था:
-
आमाहिनौता रेलवे गेट (क्रमांक 310): इस फाटक पर 21 नवंबर सुबह 8:00 बजे से 26 नवंबर शाम 8:00 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालक आवाजाही के लिए समपार क्रमांक 309 (सिहोदा गांव) का उपयोग कर सकेंगे।
-
सहजपुर रेलवे गेट (क्रमांक 307): इस फाटक पर 21 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आवागमन बंद रहेगा। इस अवधि में दोपहिया और हल्के वाहनों के लिए समपार क्रमांक 308 (दिघोरा) और समपार क्रमांक 305 (किसरोद) से आवाजाही की व्यवस्था की गई है।

