Latest

अधोसंरचना कार्य के चलते सूरत स्टेशन के बजाय उधना स्टेशन पर ठहराव लेंगी कई ट्रेनें 

कटनी। पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के सूरत स्टेशन पर चल रहे अधोसंरचना कार्यों के कारण यात्री रेलगाड़ियों को सूरत स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा एवं सुगमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली पाँच रेलगाड़ियों को सूरत स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। जिनकी जानकारी निम्नानुसार है।

निम्नलिखित रेलगाड़ियों का ठहराव अब उधना स्टेशन पर होगा

1) गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 10.01.2025 से 07.03.2025 तक उधना स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:21/10:26 बजे।

2) गाड़ी संख्या 20905 एकतानगर-रीवा महामना साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 10.01.2025 से 07.03.2025 तक उधना स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 22:50/22:55 बजे।

3) गाड़ी संख्या 20906 रीवा-एकता नगर महामना एक्सप्रेस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 11.01.2025 से 01.03.2025 तक उधना स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13:35/13:40 बजे।

4) गाड़ी संख्या 22937 राजकोट-रीवा एक्सप्रेस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 12.01.2025 से 02.03.2025 तक उधना स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 22:50/22:55 बजे।

5) गाड़ी संख्या 22938 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 13.01.2025 से 03.03.2025 तक उधना स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13:35/13:40 बजे।

 

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक