मालगाड़ी के बेपटरी होने से बीना-बिलासपुर और सिंगरौली रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों को ग्रेड सेपरेटर से चलाया गया तो कई हुई शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरजिनेट

कटनी(YASHBHARAT.COM)। न्यू कटनी जंक्शन(एनकेजे) ए केबिन के यार्ड के पास आज सुबह लगभग 10:30 बजे एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बों के बेपटरी होने के चलते अप और डाउन डायरेक्शन में न्यू कटनी जंक्शन ए केबिन से गुजरने वाली कुछ रेलगाडिया आंशिक रूप से प्रभावित हैं।
परिवर्तित मार्ग से चली ये ट्रेनें
1- गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन जो प्रारम्भिक स्टेशन संतरागाछी से दिनाँक 06.03.2026 को चलकर मार्ग से होते रास्ते में अब दिनाँक 07.03.2026 को वाया कटंगी खुर्द रेलवे स्टेशन से हरदुआ रेलवे स्टेशन के बीच ग्रेड सेपरेटर मार्ग से होकर गुजरेगी।
2- गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन जो प्रारम्भिक स्टेशन हावड़ा से दिनाँक 06.03.2026 को चलकर मार्ग से होते रास्ते में अब दिनाँक 07.03.2026 को वाया न्यू कटनी जंक्शन-कटनी से होकर जबलपुर पहुँचेगी।
3- गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनाँक 07.03.2026 को प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से चलकर वाया कटनी-एनकेजे होकर गंतब्य को जाएगी।
4- गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनाँक 07.03.2026 को प्रारम्भिक स्टेशन अम्बिकापुर से चलकर वाया एनकेजे-कटनी होकर जबलपुर पहुँचेगी।
शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरजिनेट ट्रेनों पर एक नजर
5- गाड़ी संख्या 68747 बिलासपुर-कटनी मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया गया है। अर्थात झलवारा से कटनी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
6- गाड़ी संख्या 68748 कटनी-बिलासपुर मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट ओरजिनेट किया गया है। अर्थात कटनी से झलवारा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
7- गाड़ी संख्या 61601 कटनी- चिरमिरी मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट ओरजिनेट किया गया है। अर्थात कटनी से झलवारा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
8- गाड़ी संख्या 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया गया है। अर्थात झलवारा से कटनी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए उक्त ट्रेनों की उचित जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा, एनटीईएस, रेल मदद 139 से प्राप्त कर यात्रा करें।








