दुबई सेफ है? रोहित गोदारा की पोस्ट ने मचाया भूचाल- हमसे दुश्मनी करोगे तो कहीं भी सेफ नहीं, दुबई में जोरा सिद्धू की गला रेतकर हत्या की जिम्मेदारी ली। पीयू के पूर्व छात्र और गुरलाल बराड़ व लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सुखदीप उर्फ सिप्पा उर्फ जोरा सिद्धू की दुबई में गला काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और उसके करीबी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर ली है।
सूत्रों के अनुसार सिप्पा की हत्या चलती कार में की गई। हमलावर जर्मनी से आए थे और सिप्पा का भरोसा जीतकर दुबई में उससे मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान चलती कार में तेजधार हथियार से उसके सिर और गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद की एक फोटो भी सामने आई है। उसके सिर पर गहरे गड्ढे पड़ गए।
गोल्डी बराड़ के भाई की मदद की थी
सूत्रों ने बताया कि सिप्पा वही शख्स है जिसने चंडीगढ़ में गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल बराड़ को गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने की कोशिश की थी। अब गोल्डी बराड़ ने ही उसकी हत्या करवाई है। पहले सिप्पा गोल्डी बराड़ का भी खास माना जाता था।
लॉरेंस और गोल्डी बराड़ कुछ महीने पहले एक ही गैंग में थे। सूत्रों ने बताया अब दोनों अलग हो चुके हैं। इसी विवाद के चलते सिप्पा को निशाना बनाया गया क्योंकि वह लॉरेंस का बेहद भरोसेमंद था और दुबई में बैठकर उसके अवैध कारोबार को संभाल रहा था। मूल रूप से पंजाब का रहने वाला सिप्पा जीरकपुर में गुरलाल बराड़ के साथ रहता था। सिप्पा गुरलाल के साथ क्लबों में भी जाता था।
गुरलाल की हत्या के बाद लॉरेंस ने लिखा था-सड़कों पर खून बहेगा
10 अक्तूबर 2020 की देर रात गुरलाल बराड़ सिप्पा और अन्य दोस्तों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक क्लब में गया था। क्लब से गुरलाल अकेला बाहर निकला, जबकि सिप्पा और बाकी दोस्त वहीं रुक गए।
गुरलाल सिटी इम्पोरियम मॉल के बाहर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठकर किसी का इंतजार कर रहा था। तभी दो नकाबपोश बाइक सवार उसके पास आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां उसके सिर, सीने और बाजू पर लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही सिप्पा और उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और घायल गुरलाल को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। गुरलाल की हत्या करने के बाद लॉरेंस की विरोधी गैंग ने पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। घटना के तुरंत बाद लॉरेंस ने गुरला बराड़ की हत्या को लेकर पोस्ट डाली, जिसमें लिखा कि अब सड़कों पर खून बहेगा। पोस्ट में गुरलाल की हत्या करने वाले और विरोधी गैंग को धमकी दी थी। लेकिन अब गुरलाल बराड़ का भाई गोल्डी और लॉरेंस अगल हो चुके हैं।
कहते हैं दुबई सेफ है, लेकिन हमसे दुश्मनी तो कहीं भी सेफ नहीं
रोहित गोदार नाम से डाली गई पोस्ट में लिखा- मैं रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण, महेंद्र सारण डेलाणा, विक्की पहलवान कोटकपुरा… आज जो ये दुबई में लॉरेंस के कुत्ते जोरा सिद्धू (सिप्पा) की गला काटकर हत्या हुई है, ये हमने करवाई है। ये लॉरेंस का हैंडलर बनकर हमारे भाई को मरवाने के लिए इसने अपने बंदे जर्मनी में भेजे थे। ये दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका में लॉरेंस के नाम की धमकियां देता था। ये जो मर्जी कर लें हमारे तक पहुंचने में इन्हें सात बार जन्म लेना पड़ेगा। इस देश के गद्दार के चक्कर में आकर किसी ने मेरे और मेरे भाईयों की तरफ आंख उठाना तो दूर देखा भी तो इससे भी बुरा हाल करेंगे। लोग कहते हैं दुबई सेफ है, लेकिन हमसे दुश्मनी करके कहीं भी सेफ नहीं है। किसी भी देश में छिप जाना बच नहीं सकते। देर हो सकती है, लेकिन छोड़ेंगे नहीं। जहां पुलिस के हाथ नहीं जा सकते वहां हम पहुंच जाएंगे। ध्यान रखना इस बात को, जो भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहें। जल्द मुलाकात होगी। दुबई सेफ है? रोहित गोदारा की पोस्ट ने मचाया भूचाल- हमसे दुश्मनी करोगे तो कहीं भी सेफ नहीं, दुबई में जोरा सिद्धू की गला रेतकर हत्या की जिम्मेदारी ली
-
सत्य निकेतन हादसा: आरोपी मकान मालिक हरिराम और पत्नी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, बेटा पुलिस कस्टडी में -
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर ने लहराया परचम: देश में मिला तीसरा स्थान, AQI पहुंचा 77 -
पीएम मोदी का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा: वडोदरा को ₹35,000 करोड़ की सौगात, मुंबई में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ का करेंगे उद्घाटन -
इंदौर में बारिश में चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत, 2 गंभीर -
कटनी में निकाय-पंचायत उप-निर्वाचन का ऐलान: 8 से मिलेंगे नामांकन पत्र, 29 सितंबर को मतदान -
भाजपा कटनी की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न: पदाधिकारी और बड़े नेता शामिल, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा -
सुभाष चौक की 40 फीट ऊंची दही हांडी पर जबलपुर के गोविंदाओं का कब्जा, विधायक संजय पाठक ने दी 51 हजार रुपए इनामी राशि -
13 साल का सूखा होगा खत्म? भारत-पाक के बीच फिर शुरू हो सकती है क्रिकेट सीरीज, PCB ने बनाया मास्टर प्लान -
कटनी: कलेक्टर समय-सीमा बैठक में कड़े निर्देश; 3 PDS संचालकों पर FIR और मछुआ समितियों की जांच का आदेश -
डिंडौरी: नर्मदा किनारे आश्रम से 100 वर्षीय बाबा रामसेवक दास 3 दिन से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी -
ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सिलेंडर बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर हुआ 25 दिन -
‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी की एंट्री: सिंगर से बिजनेसवुमन तक, जानें कौन हैं रिति -
बेंगलुरु रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा -
गणेश चतुर्थी पर बनाएं पारंपरिक ‘उकडीचे मोदक’: पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप आसान रेसिपी -
जीवन में होती है कर्म की प्रधानता – डाॅ आदित्य कुमार शर्मा, सायना इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी प्राकट्य उत्सव -
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कटनी भाजपा की नई सूची जारी, 26 मण्डलों में इन प्रभारियों को जिम्मेदारी -
सड़क हादसे में जेल के मुख्य प्रहरी राजभान दुबे की मौत, कार से टक्कर लगने के बाद डिवाइडर से टकराए, हाइवे पर पंछी ढाबा के पास हुई दुर्घटना -
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: MCD के 5 अधिकारी निलंबित, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बड़ी कार्रवाई -
स्लीमनाबाद में सैनिक छावनी की भूमि पर अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, याचिकाकर्ता पर 10 हजार रुपये जुर्माने के साथ याचिका खारिज -
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के भव्य आयोजन की बनी रणनीति, 16 सितम्बर को कटनी नगर में होगा विशाल मंचीय कार्यक्रम, बैठक में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
