Site icon Yashbharat.com

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा जिला नागरिक आपूर्ति विभाग,अधिकारियों की हठधर्मिता से मिलर्स हलाकान, सीएमआर मिलिंग अनुबंध में नान प्रबंधक पर 5रूपये प्रति क्विंटल की अवैध मांग के आरोप

d86dd183ce5c44ffb593a76c621bfe801697530169385211 original

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा जिला नागरिक आपूर्ति विभाग,अधिकारियों की हठधर्मिता से मिलर्स हलाकान, सीएमआर मिलिंग अनुबंध में नान प्रबंधक पर 5रूपये प्रति क्विंटल की अवैध मांग के आरो

मिलर्स अमर पंजवानी ने प्रबंधक -कनिष्ठ सहायक की कलेक्टर -एसपी से की शिकायत-कहा झूठे केस में फंसाने धमकी दी
कटनी। जिला नागरिक आपूर्ति निगम विगत लंबे समय से भ्रष्टाचार से आकंठ डूबा है !!!,जिला आपूर्ति अधिकारियों के भ्रष्ट आचरण से कटनी जिला प्रदेश स्तर तक बदनाम हो चुका है इसके पूर्व नान प्रबंधक भ्रष्टाचार में लोकायुक्त के हत्थे चढ चुके है।इसके बावजूद भी अधिकारी वर्ग की हरकतों में सुधार नहीं हो रहा है कटनी जिले में अवैध धनार्जन की अत्यधिक संभावना तलाशते हुये नान प्रबंधक इस सीट पर जमे रहने के लिये हरसंभव प्रयास करते है शासन प्रशासन से यदि उनको बदला भी जाता तो किसी भी सूरत में कटनी छोडना नहीं चाहते और तरह तरह के हथकंडे अपनाकर कटनी में पदस्थ रहना चाहते है तथा मिलर्स को दुर्भवानावश दस्तावेजों की आड में मानसिक रूप से प्रताडित करते है जिससे मिलर्स और नागरिक आपूर्ति निगम के बीच मतभेद से भ्रष्टाचार की परते खुल रही है।
गत दिवग मां जगदम्बे मिल के संचालक अमर पंजवानी ने प्रबंधक संचालक म.प्र.स्टेट सिविल सप्लाईज कार्यों लि.
भोपाल को प्रेषित शिकायत में आरोप लगाया कि सीएम.आर. मिलिंग अनुबंध में उनको मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है। उनसे 5 रूपये प्रति क्विटल की अवैध राशि की मांग की जा रही है। मेरे द्वारा वर्ष 2024-25 के सी.एम.आर. मिलिंग का अनुबंध करने हेतु म.प्र.स्टेट सिविल सप्लाईज कार्यों लि. के कार्यालय में विधिवत दस्तावेज जमा किये गये परन्तु जिला प्रबंधक देवेन्द्र तिवारी द्वारा सी.एम. आर. मिलिंग अनुबंध में बेवजह बाधा उत्पन्न की जा रही हैं उनके द्वारा उनके कनिष्ट सहायक सुरज द्वारा अलग अलग अनुबन्ध के दस्तावेज मांगे जा रहें जो अन्य मिलर्स से नहीं मांगा जाता तत्पश्यात भी हमारे द्वारा सभी दस्तावेज जमा करने एवं दिनांक 20.03.2025 को मेरे द्वारा 5000 एवं 1000 की राशि म.प्र.स्टेट सिविल सप्लाईज कार्यों लि. के खाते में ट्रांसफर भी किया गया है उसके उपरान्त भी कनिक सहायक सुरज द्वारा बोला जाता है कि हमारे जिला प्रबंधक द्वारा आपका एग्रीमेंट करने से मना किया गया है उनके द्वारा आदेश हैं कि जब तक मिलर्स द्वारा एग्रीमेंट के प्रति क्विटल पर 5 रूपये जमा नहीं किये जाते तब तक किसी भी मिलर का एग्रीमेन्ट नहीं किया जायेगा और जय जगदम्बे के एग्रीमेंट में तो दस्तावेजों की अडी लगाकर एग्रीमेन्ट को आगे बढ़ातें रहो ताकि मिलर परेशान होकर एग्रीमेंट पर प्रति क्विंटल पर 5 रूपये जमा करवायेंगा उसके उपरान्त ही हमारे द्वारा मिलर का अनुबंध किया जायेंगा। मेरी फर्म द्वारा पूर्व तीन दिवस से कार्यालय के चक्कर लगाये जा रहे हैं एवं आज दिनांक को भी मेरे द्वारा म.प्र.स्टेट सिविल सप्लाईज कार्यों लि. के कार्यालय में अनुबंध के लिए कहा गया तो सुरज द्वारा मना कर दिया गया एवं सभी कागज वापस कर दिये गयें। अनुबन्ध के जो दस्तावेज लगते उनकी प्रतिलिपि भी पत्र के साथ संलग्न हैं।अमर ने निवेदन किया है की उक्त विषय पर उपयुक्त जाँच कर मेरे सी.एम.आर. मिलिंग अनुबंध को करवाने की कृपा करें एवं जिला प्रबंधक व कनिक सहायक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यावाही की जाये।
झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप
जिला आपूर्ति निगम में मिलर्स अमर पंजवानी के अनुबंध को दुत्कारते हुये धमकी दी गयी कि शासकीय दफ्तर में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज करा दिया जायेगा।उक्त आरोप लगाते हुये अमर ने कलेक्टर के नाम एवं एसपी को लिखित शिकायत कर मामले की जांच का अनुरोध किया है।

Exit mobile version