Latestमध्यप्रदेश

जबलपुर में पदस्थ डीएसपी जाय जोसफ सहित अन्य को चार दिन की रिमांड

कटनी। सीबीआई, जबलपुर में पदस्थ डीएसपी जाय जोसफ सहित अन्य को चार दिन की रिमांड में सौंप दिया है। सीबीआई ने एक दिन पूर्व डीएसपी जोसफ सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इस सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।

इसी के साथ सीबीआई की ओर से पूछताछ के सिलसिले में 23 अगस्त तक की रिमांड पर बल दिया गया। अदालत ने मांग मंजूर कर ली। अब इन सभी से आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी, जिसके बाद पुन: अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) सिंगरौली में सामान की आपूर्ति और अन्य भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे जबलपुर सीबीआई कैडर के डीएसपी जोसफ को दिल्ली से पहुंची सीबीआई टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया था।
16 घंटे चली छापेमारी
शनिवार रात को डीएसपी जोसफ को पकड़े जाने के बाद सीबीआई मुख्यालय के निर्देश पर रविवार को जांच एजेंसी की टीम एनसीएल के दो अधिकारियों और एक सप्लायर के आवास पर छापेमारी की। 16 घंटे चली

Back to top button