Drugs Case केस में एजाज खान हुए गिरफ्तार, NCB ने 8 घंटों तक की पूछताछ
drugs_imafiya
जाने-माने अभिनेता और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंटे एजाज खान को बड़ा झटका लगा है। ड्रग्स केस में नाम आने के बाद उन्हें NCB द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबरें आई थीं।
Actor Ajaz Khan detained from Mumbai airport, raids underway at two locations in Mumbai: Narcotics Control Bureau
वहीं इसके बाद वो NCB के मुंबई हेडक्वाटर पर भी दिखाई दिए थे। उन्होंने बताया था कि NCB के अधिकारियों ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड से जुड़े ड्रग्स केस में पड़ताल कर रही NCB ने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है।
उनसे 8 घटों तक लंबी पूछताछ की गई जिसके बाद एजाज का अरेस्ट करने का फैसला किया गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस बारे में जानकारी देते हुए Narcotics Control Bureau की ओर से लिखा- ‘NCB ने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है, ड्रग्स केस को लेक 8 घटों की पूछताछ के बाद’।
गिरफ्तारी के बाद आज एजाज खान को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। वहीं अभी एजाज की टीम की ओर से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बता दें कि इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक एजाज खान का नाम ड्रग्स जांच में तब सामने आया जब ड्रग पैडलर साहब बटाटा को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि वो इससे पहले साल 2018 में भी प्रतिबंधित दवाओं को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं।