शेफाली वर्मा को कैच छोड़ने पर पड़ा भारी, ICC ने दी चेतावनी और 1 डिमेरिट पॉइंट; दूसरे T20 में भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदा

वुमेंस एशिया कप 2026: शैफाली वर्मा का फाइनल में धमाका; हरमनप्रीत कौर को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत ने 8वीं बार जीता खिताब

शेफाली वर्मा को कैच छोड़ने पर पड़ा भारी, ICC ने दी चेतावनी और 1 डिमेरिट पॉइंट; दूसरे T20 में भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदा

खेल संवाददाता रायपुर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफली वर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में आईसीसी (ICC) की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। आईसीसी ने उन्हें आधिकारिक चेतावनी (Reprimand) देने के साथ-साथ उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया है।

यह कार्रवाई खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए तय कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 (अनुच्छेद 2.2) के तहत की गई है, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों, कपड़ों या मैदान की वस्तुओं के दुरुपयोग से संबंधित है।

क्या थी पूरी घटना?

यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 12वें ओवर की है, जब गेंदबाजी श्री चरणी कर रही थीं:

  • छूटा कैच और बढ़ा गुस्सा: मिड-ऑफ पर फील्डिंग कर रही शेफाली वर्मा ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो का एक आसान कैच छोड़ दिया।

  • मैदान पर गुस्सा जाहिर करना: कैच छूटने से हताश और निराश शेफाली ने गुस्से में आकर गेंद को जोर से जमीन पर पटक दिया।

  • सजा स्वीकार की: मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी द्वारा प्रस्तावित इस सजा को शेफाली ने स्वीकार कर लिया, जिसके चलते मामले की औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अनुशासनात्मक उल्लंघन है।

डिमेरिट पॉइंट का गणित: क्या लग सकता है बैन?

आईसीसी के नियमों के तहत, यदि कोई खिलाड़ी 24 महीने के भीतर 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट हासिल करता है, तो उन्हें सस्पेंशन पॉइंट में बदल दिया जाता है। शेफाली वर्मा को कैच छोड़ने पर पड़ा भारी, ICC ने दी चेतावनी और 1 डिमेरिट पॉइंट; दूसरे T20 में भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदा

  • 2 सस्पेंशन पॉइंट = 1 टेस्ट मैच या 2 वनडे या 2 T20I मैचों का बैन।

  • शेफाली के खाते में फिलहाल केवल 1 डिमेरिट पॉइंट जुड़ा है, जो 24 महीनों तक उनके रिकॉर्ड में रहेगा।

25 गेंदों में 55 रन: तूफानी पारी से भारत ने सीरीज की अपने नाम

अनुशासनात्मक कार्रवाई के बीच शेफाली वर्मा का बल्ला रायपुर के मैदान पर जमकर गरजा:

जिम्बाब्वे: 102/8 (20 ओवर)
भारत: लक्ष्य हासिल 9वें ओवर में (जीत)
शेफाली वर्मा का योगदान: 25 गेंदें | 55 रन (तूफानी अर्द्धशतक)
सृंखला स्थिति: भारत 2-0 से आगे (अजेय बढ़त)

जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 103 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने महज 9वें ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की T20I श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा और अंतिम T20I मुकाबला 20 अक्टूबर को रायपुर में ही खेला जाएगा।