Latestराष्ट्रीय

Doordarshan New Logo CM मोहन यादव बोले- इतना विरोध है तो कांग्रेस अपने झंडे से हटाए भगवा रंग

Doordarshan New Logo CM मोहन यादव बोले- इतना विरोध है तो कांग्रेस अपने झंडे से हटाए भगवा रंग

Doordarshan New Logo दूरदर्शन ने अपने लोगो का रंग बदल लिया है। इसको लेकर कांग्रेस सहित अन्‍य विपक्षी दलों केंद्र सरकार पर दूरदर्शन का भगवाकरण करने का आरोप लगाया है। वहीं अब इसको लेकर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है और हंसी भी आती है, नाराजगी भी है। अब भगवा रंग के ऊपर कांग्रेस को आपत्ति है। वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता है कि भगवा हमारा त्याग और वैराग्य का प्रतीक है। सूर्य संस्कृति का वाहक है।

अब भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो वो कांग्रेस अपने झंडे में भगवा रंग हटाकर दिखा दे। पूरी सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस इसके लिए क्षमा प्रार्थी रहेगी। दूरदर्शन का लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया, भगवा रंग आया, यह त्याग का प्रतीक है।

Back to top button