Site icon Yashbharat.com

Dog Donate Blood : जब कुत्‍ते ने रक्तदान कर बचाई जान

Big Dog Golden Samoyed Husky Labrador Dog Cowboy Vest Pet

नरसिंहपुर। अब तक आपने इंसानों को ही रक्तदान करते देखा सुना होगा लेकिन जिले में जर्मन शेफर्ड नस्ल के एक पालतू डॉग की जान बचाने पशु चिकित्सकों की सलाह पर इसी नस्ल के एक डॉग से रक्तदान कराया गया। अपने डॉग को रक्तदान कराने के लिए बकायदा डॉग के मालिक गांव से आए और करीब 90 एमएल रक्त उनके डॉग के शरीर से निकालकर बीमार डॉग को चढ़ाया गया।

नगर से लगे रौंसरा निवासी वंदना जाटव ने बताया कि उनका 6 वर्षीय जर्मन शेफर्ड नस्ल का डॉग करीब एक माह से बीमार था और उसकी हालत कमजोर थी। पशु चिकित्सकों को दिखाया तो उन्होंने आवश्यक दवाईंयां तो दी लेकिन उसे रक्त चढ़वाने की सलाह दी। यह भी कहा कि जरूरी नहीं कि जर्मन शेफर्ड नस्ल के डॉग का ही रक्त चढ़े, देशी नस्ल के डॉग का रक्त भी लगवा सकता है।


इस समस्या के संबंध में जब कोसमखेड़ा निवासी महेंद्र प्रताप सिंह से चर्चा की गई तो वह अपने घर पाले गए इसी नस्ल के डॉग का रक्त देने के लिए राजी हो गए और डॉग लेकर घर आए। जहां डॉग से रक्तदान कराया गया। पशु चिकित्सक डॉ. संजय कुमार मांझी ने बताया कि जाटव का जो डॉग था वह एनीमिक था, इसलिए हमनें जांच कर रक्तदान जरूरी समझा। डॉग में हीमोग्लोबिन कम था जिससे वह कमजोर था। पशु धन संजीवनी केंद्र के डॉ. रोशन चौधरी ने बताया कि ब्लड डोनेट करने वाला डॉग स्वस्थ्य है और यह हमारे लिए प्रेरणास्रोत्र है कि ब्लड डोनेट करने से कोई नुकसान नहीं होता।

Exit mobile version