तुम्हारी OT चल रही है तो क्या हुआ…” राजगढ़ अस्पताल में BJP नेताओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा

राजगढ़ में डॉक्टर से 'गुंडागर्दी': पूर्व BJP विधायक रघुनंदन शर्मा और नेताओं पर ओटी में घुसकर मारपीट व बंधक बनाने का आरोप; SP से शिकायत

तुम्हारी OT चल रही है तो क्या हुआ…” राजगढ़ अस्पताल में BJP नेताओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल में तैनात एक सरकारी डॉक्टर के साथ बदसलूकी, मारपीट की कोशिश और उन्हें बंधक बनाए जाने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष केपी पंवार और भाजपा नेता श्याम गुर्जर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार तोलानी से लिखित शिकायत की है।

 फोन पर बातचीत से शुरू हुआ विवाद

सिविल अस्पताल सारंगपुर में ‘सर्जिकल विशेषज्ञ’ के पद पर पदस्थ डॉ. अंकुर देशवाली इन दिनों तीन दिवसीय विशेष शासकीय ड्यूटी के तहत जिला चिकित्सालय राजगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

एसपी को सौंपे गए शिकायती आवेदन के अनुसार, घटना 24 जून की है:

सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर जबरन ‘ऑपरेशन थियेटर’ में घुसे नेता

बाहर हुई अभद्रता के बाद डॉ. देशवाली गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन के लिए अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित ओटी कॉम्प्लेक्स (Operation Theatre) में चले गए।तुम्हारी OT चल रही है तो क्या हुआ…” राजगढ़ अस्पताल में BJP नेताओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा

शासकीय कार्य में बाधा और बंधक बनाने का प्रयास

डॉक्टर का आरोप है कि इन उपद्रवियों ने चिल्लाते हुए उनसे कहा, “तुम्हारी ओटी चल रही है तो क्या हुआ? तुमने मुझे नीचे क्यों नहीं देखा? तुम्हें नीचे आकर ही देखना पड़ेगा।”

इस घटना के बाद से अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ में भारी आक्रोश है। पीड़ित डॉक्टर ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सुरक्षा से खिलवाड़ करने के मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version