क्या आप जानते है स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए स्किन केयर रूटीन में सी सॉल्ट यानी कि समुद्री नमक को शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए हम ना जाने क्या कुछ करते हैं,लेकिन फिर भी ग्लो मेंटेन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ महिलाएं ब्यूटी पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं, लेकिन हर बार महंगी ट्रीटमेंट लेना ना तो बजट में होता है और ना ही स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए कुछ खास नुस्खे की तलाश में हैं, तो हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ नुस्खे की जानकारी दे रहे हैं।
समुद्री नमक से कैसे पाएं दमकती त्वचा?
ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए स्किन केयर रूटीन में सी सॉल्ट यानी कि समुद्री नमक को शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। ये जानकारी एशियन हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ अमित बांगिया दे रहे हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि लंबे समय से त्वचा के लिए समुद्री नमक का इस्तेमाल किया जाता रहा है। रंगत निखारने से लेकर चमकदार चेहरा पाने तक के लिए सी सॉल्ट काफी फायदेमंद हो सकता है।ये कैल्शियम, क्लोराइड, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत होता है।ये सभी मिनरल्स त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
क्या आप जानते है स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए स्किन केयर रूटीन में सी सॉल्ट यानी कि समुद्री नमक को शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है।
सी सॉल्ट कैसे त्वचा के लिए फायदेमंद है ?
चमकदार त्वचा पाने के लिए चेहरे को एक्सफोलिएट करना काफी जरूरी होता है और सी सॉल्ट अपने एक्सफोलिएटिंग कैपेबिलिटी के लिए जाना जाता है, सी साल्ट के कणों की उबड़- खाबड़ बनावट इसे एक बेहतरीन एक्सफोलिएंट बनती है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर रोम छिद्रों को खोलने में सहायता करती है। आपकी स्किन को सांस लेने के योग्य बनाती है।
- एक्सफोलिएशन न सिर्फ चिकनी त्वचा की सतह को सही करता है बल्कि यह किसी भी उपचार को बेहतर तरीके से अवशोषण करने की सुविधा देता है।
- स्क्रब करने से स्किन केयर प्रोडक्ट स्किन के अंदर जाकर सही से काम करते हैं, इससे त्वचा को सही पोषण मिल पाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है जिससे एक गुलाबी चमक पैदा हो सकती है।
- सी सॉल्ट में मौजूद मिनरल्स में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जलन और रेडनेस को शांत करते हैं, इससे भी आपकी त्वचा का रंग रूप निखरता है।
- औषधीय गुणों से भरपूर समुद्री नमक त्वचा को हाइड्रेट (स्किन हाइड्रेट करने के टिप्स) रखने के साथ ही कई समस्या जैसे डार्क स्पॉट, रफ स्किन से निजात देने का काम करती है। वहीं, ये कोलेजन को भी प्रोत्साहित करती है।
- ये सीबम के प्रोडक्शन को कम कर देती है। जिस वजह से दाग धब्बे और मुंहासे को कम किया जा सकता है।
