Site icon Yashbharat.com

क्या आप जानते हैं मार्केट में ice tea से ज्यादा इन दिनों लोगों को चाय शिकंजी मॉकटेल पसंद आ रही है।

1376978 chaikefayde1

क्या आप जानते हैं मार्केट में ice tea से ज्यादा इन दिनों लोगों को चाय शिकंजी मॉकटेल पसंद आ रही है। दिल्ली में हुए The Grub Fest में हमने चाय शिकंजी mocktail को टेस्ट किया तो सोचा कि आपको भी इसकी exclusive रेसिपी बतानी चाहिए। अब एक तरह के ड्रिंक्स पीते-पीते अगर आप बोर हो चुकी हैं और चाहती है कि कुछ नया टेस्ट किया जाए और अपने मेहमानों को भी कुछ नया सर्व किया जाए तो आप यहां चाय शिकंजी mocktail की ये स्पेशल रेसिपी सीख लीजिए। शेफ अर्जुन सिंह भंडारी ने खासतौर पर herzindagi.com के साथ अपनी ये रेसिपी शेयर की है जिसे अब हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

*चाय शिकंजी मॉकटेल की सामग्री*

  1. पानी एक गिलास- ठंडा
  2. हनी लेमन टी बैग्स- 1
  3. नींबू का रस- 1 चम्मच या स्वादानुसार
  4. जीरा- भुना हुआ 2 चुटकी
  5. काला नमक- स्वादानुसार
  6. शहद- स्वादानुसार
  7. काली मिर्च- 1 चुटकी
  8. पुदीने के पत्तियां- 5-6
  9. बर्फ- 2-3 क्यूब (बारीक टुकड़े कर लें)

क्या आप जानते हैं मार्केट में ice tea से ज्यादा इन दिनों लोगों को चाय शिकंजी मॉकटेल पसंद आ रही है।

*चाय शिकंजी मॉकटेल की विधि*

  1. हनी लेमन टी बैग डालकर पहले पानी को उबाल लें फिर उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  2. जब हनी लेमन टी बैग वाला पानी ठंडा हो जाए जब उसमें नींबू का रस डालें।
  3. अब इसमें आप शहद डालकर मिलाएं।
  4. काला नमक, भुना हुआ जीरा, काली मिर्च भी डालें और इसे पानी में अच्छे से मिलाएं।
  5. पुदीना डालकर आप इसे 4-5 मिनट रखें और इसमें बर्फ भी मिला दें।

हर भारतीय की सुबह बिना चाय की नहीं होती है चाय की चुस्की सही उनका दिन शुरू होता है पर चाय की ताजा पति से बनी चाय का स्वाद ही कुछ और है

*गार्निश करने के लिए*

आप नींबू के स्लाइस काटकर उसे गिलास पर लगाकर सर्व करें। ये देखने में भी सुंदर लगेगा और इसका स्वाद तो लाजवाब है ही। तो अब आप इसे घर पर जरूर बनाइएगा।

मार्केट में मिलने वाले कई तरह के mocktail स्वादिष्ट हो सकते हैं लेकिन चाय शिकंजी mocktail से ज्यादा हेल्दी नहीं होंगे। ये स्वाद में भी नंबर वन है और आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों को चाय का स्वाद पसंद है उनके लिए चाय शिकंजी mocktail अच्छा ऑपशन है। इसकी रेसिपी हमें hillcart tales के शेफ अर्जुन सिंह भंडारी ने बतायी है।

Exit mobile version