क्या आप जानते हैं नीम और एलोवेरा को मिलाकर तैयार जूस वजन नियंत्रण के साथ त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी सहायता करता है। नीम और एलो वेरा के अलग -अलग रूप से तो अनगिनत फायदे हैं ही जैसे एलो वेरा का जेल त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का भी निवारण करता है, नीम के भी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए कई फायदे हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं नीम और एलो वेरा के जूस को मिलाकर बनने वाले ऐसे जूस के बारे में जिसे पीने से आपकी त्वचा में अद्भुत निखार तो आएगा ही, साथ ही वजन भी नियंत्रित रहेगा। यही नहीं ये आपके इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करेगा। आइए जानें इस जूस को बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में।
नीम के स्वास्थ्य लाभ
नीम त्वचा, बाल और डाइट से संबंधित सभी परेशानियों को दूर करने का सर्वश्रेष्ठ उपचार है। नीम की कड़वी पत्तियों को मधुमेह या डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। चूंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं इसलिए ये त्वचा को निखारने के अलावा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी दुरुस्त करता है। नीम कई बीमरियों जैसे कफ, कोल्ड और फ्लूके खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण करता है।
क्या आप जानते हैं नीम और एलोवेरा को मिलाकर तैयार जूस वजन नियंत्रण के साथ त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी सहायता करता है।
एलोवेरा के स्वास्थ्य लाभ
एलोवेरा भी एक तरह का सुपरफूड है। एलो वेरा या घृतकुमारी में पाए जाने वाले कड़वे, ट्रांसपेरेंट जेल में बहुत अच्छी हीलिंग प्रकृति होती है। इसमें एक प्रकार का प्रोटीन होता है, जिसमें शरीर में पाए जाने वाले 20 में से 18 अमीनो एसिड होते हैं और विटामिन ए, बी, सी और ई भी मौजूद होता है । विटामिन ए, सी, ई के साथ ही बीटा-कैरोटीन, जो सभी मिलकर एलोवेरा को त्वचा और प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के लिए बहुत पौष्टिक बनाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट की विस्तृत श्रृंखला भी मुक्त-कट्टरपंथी गतिविधि के कारण कोशिका क्षति से लड़ने में मदद करती है और आपकी प्रतिरक्षा को मजबूत करती है।
नीम और एलो वेरा जूस की रेसिपी
सामग्री
नीम का पेस्ट-1 चम्मच
एलोवेरा जेल-1 चम्मच
पानी-1 कप
शहद-स्वाद के लिए
बनाने का तरीका
एक ब्लेंडर में सारी सामग्री डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें व् इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिला लें। इस जूस को गिलास में निकाल लें। आप इसका इस्तेमाल छान कर करें या फिर बिना छाने हुए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें स्वादानुसार शहद मिला लें जिससे इसका कड़वापन कम हो जाए। इस जूस को आप नियमित रूप से पी सकती हैं ये त्वचा में जादुई निखार तो लाएगा ही। साथ ही आपका वजन भी कम करेगा।
