Latest

क्या आप जानते है रोजाना इस ड्राई फ्रूट को सिर्फ 5 खाने से ही आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बची रह सकती हैं,

क्या आप जानते है रोजाना इस ड्राई फ्रूट को सिर्फ 5 खाने से ही आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बची रह सकती हैं,

समय-समय पर हम आप परिचय हेल्‍दी चीजों से कराते हैं, ताकि आप इन चीजों से अच्‍छी तरह से रूबरू हो सकें और इसे खाने का सही तरीका जानकर इसका इस्‍तेमाल आसानी से कर सकें। जी हां यूं तो हमारे आस-पास बहुत सारी ऐसी चीजें मौजूद है, जो सच में हमारी हेल्‍थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन हमें उनके बारे में सही जानकारी का अभाव होने के कारण हम उसका इस्‍तेमाल ठीक से नहीं कर पाते हैं। अभी कुछ दिनों पहले की ही बात है, मेरे साथ ऑफिस में काम करने वाली एक महिला ने मुझे बताया कि मेरा बच्‍चा चिया सीड्स नहीं खाता है। इसलिए मैं उसे आटे में इसे मिलाकर दे देती हूं। लेकिन इसे खाने का सही तरीका इसे भिगोकर खाना होता है। क्‍योंकि इसे पीसने पर इसका पाउडर थोडा चिपचिपा हो जाता है जिसके कारण यह आपके दांतों से भी चिपक सकता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि समय-समय पर हम आपको हेल्‍दी चीजों के बारे में जानकारी देते रहते है। आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बता रहे है, जो फायदे में काजू से भी ज्‍यादा फायदेमंद होती है। और सबसे अच्‍छी बात रोजाना इसे सिर्फ 5 की मात्रा में खाने से ही आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बची रह सकती हैं। आइए जानें कौन सी है ये चीज।

आज हम जिस चीज के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम पिस्ता है। पिस्ता के बारे में शायद ज्‍यादातर लोग जानते है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि पिस्ता एक प्रकार का मेवा होता है जो टेस्‍टी होने के साथ-साथ पोषक तत्‍वों से भरपूर भी होता है स्वादिष्ट होता है। जी हां पिस्‍ते में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, शुगर, आयरन, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हेल्‍थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन न केवल आपके कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल में और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है बल्कि यह आपकी स्किन को भी ग्‍लोइंग बनता है। इस बारे में हर जिंदगी को कई हेल्‍थ विषयों पर पुस्‍तक लिख चुके और आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर अबरार मुल्‍तानी ने बताया ह

क्या आप जानते है रोजाना इस ड्राई फ्रूट को सिर्फ 5 खाने से ही आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बची रह सकती हैं,

पिस्‍ता पर एक्‍सपर्ट की राय

डॉक्‍टर अबरार मुल्‍तानी का कहना है कि ”पिस्ता फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और कई तरह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह कई बीमारियों को आपसे दूर रखता है। इसमें मौजूद जरूरी फैटी एसिड्स आपकी त्वचा का निखार और स्निग्धता बनाए रखता है, इसके अलावा शरीर के अंगों में भी स्निग्धता, विशेषरूप से जोड़ों में, के लिए यह फायदेमंद है। पिस्ता में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखते हैं। यह त्वचा में पड़ने वाली झुर्रियों को स्‍लो करते हैं। बालों को झड़ने से बचाने के लिए पिस्ता लाभकारी है। रोजाना सुबह उठकर 5 से 10 पिस्ता अच्छे से चबाकर खाएं। और अपने बच्चे को 3 से 5 पिस्ता खाने के लिए दें।” आइए पिस्‍ता के अन्‍य फायदों के बारे में जानें।

अन्‍य फायदे

  • शरीर में आपके कोलेस्ट्रॉल का लेवल लगातार बढ़ रहा है, तो आप रोजाना दिन में 5 पिस्ता का सेवन कर सकती हैं। अगर आप ऐसा कुछ दिनों तक करती हैं तो आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य हो जाएगा।
  • डायबिटीज की समस्या में भी पिस्ता फायदेमंद माना जाता है।
  • पिस्ता रेगुलर खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
  • इम्‍यूनिटी बढ़ाने के लिए भी पिस्ता का सेवन करना चाहिए।
  • बालों के लिए भी पिस्ता बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रेगुलर पिस्ता खाती हैं तो आपके बाल लंबे, मजबूत और सुंदर बने रहेंगे।
  • अगर आपको त्वचा संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तब भी आपको पिस्‍ता खाने से फायदा होगा।

Back to top button