क्या आप जानते हैं वेजाइना से थोड़ा डिस्चार्ज तो नॉर्मल है, लेकिन अगर वेजाइना से इस तरह का हो रहा है तो ये बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। जानिए क्यों

क्या आप जानते हैं वेजाइना से थोड़ा डिस्चार्ज तो नॉर्मल है, लेकिन अगर वेजाइना से इस तरह का हो रहा है तो ये बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। जानिए क्यों
वेजाइनल डिस्चार्ज की बात की जाए तो हमेशा इसे एक टैबू माना जाता है। आप में से कितनी ही महिलाएं ऐसी होंगी जिन्हें जरूरत से ज्यादा डिस्चार्ज होता हो या फिर जो अपनी समस्याओं के बारे में ज्यादा नहीं बोलती हों। यकीनन निजी बीमारियों के बारे में जितना हम सोचते हैं उतना खुलकर नहीं बोल पाते हैं, लेकिन कई बार खुलकर इसके बारे में बात करना भी एक बड़ी जरूरत बन जाती है। महिलाओं की ही बात करें तो हममे से कई अपने ब्रेस्ट, वेजाइना, हिप्स और यहां तक कि पेट और कमर का चेकअप करवाने में भी डरती हैं।
ऐसे में वेजाइनल डिस्चार्ज के बारे में क्या ही कहा जाए। ये शरीर का एक बहुत जरूरी फंक्शन होता है जो फीमेल जेनिटल सिस्टम में होता है और जो फ्लूइड वेजाइनल ग्लांड्स के जरिए बनता है और सर्विक्स के जरिए निकलता है वो डेड सेल्स और बैक्टीरिया को बाहर करता है जिससे वेजाइना साफ रहती है और इन्फेक्शन नहीं होता है।
क्या आप जानते हैं वेजाइना से थोड़ा डिस्चार्ज तो नॉर्मल है, लेकिन अगर वेजाइना से इस तरह का हो रहा है तो ये बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। जानिए क्यों
वेजाइनल डिस्चार्ज आमतौर पर तब शुरू होता है जब महिला के पीरियड्स होते हैं और इस तरह से वेजाइनल क्लीनिंग भी शुरू होती है। यही समय है जब हार्मोन्स में बदलाव होता है। ये नेचुरल है, लेकिन कई बार इससे समस्या होने लगती है। ये बहुत ज्यादा होता है, इसका रंग बदल जाता है, जलन या खुजली होने लगती है तब क्या किया जाए?
ऐसी समस्याओं के बारे में हमने डॉक्टर मनीषा रंजन से बात की जो नोएडा के मदरहुड हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट हैं।
किस तरह के वेजाइनल डिस्चार्ज को माना जाता है हेल्दी?
अगर आप हेल्दी वेजाइनल डिस्चार्ज की बात करें तो उसे इन लक्षणों से देखा जा सकता है-
- या तो ट्रांसपेरेंट या फिर सफेद रंग का हो
- बहुत कम गंध हो, बहुत स्ट्रॉन्ग बदबू ना आए
- अंडरगारमेंट्स में येलो टिंट छोड़ जाए
- कंसिस्टेंसी में पीरियड साइकिल के हिसाब से बदलाव आए
कैसे बनता है वेजाइनल डिस्चार्ज?
वेजाइनल डिस्चार्ज शरीर में तब बनता है जब यूट्रस, सर्विक्स और वेजाइना में फ्लूइड्स बनते हैं। जब आपके शरीर से एग्स निकलते हैं तब आपको लगेगा कि डिस्चार्ज ज्यादा गाढ़ा है और ये वो संकेत होता है कि आपका शरीर फर्टिलिटी के पीक पर है। ये सारे फ्लूइड्स वेजाइना की सफाई के काम आते हैं और ये वेजाइना की ड्राईनेस को भी दूर करते हैं।
प्रेग्नेंसी के समय आपका शरीर ज्यादा डिस्चार्ज पैदा कर सकता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है और मेनोपॉज का समय आता है, वैसे-वैसे डिस्चार्ज कम होता है या बंद हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा शरीर ओवेल्यूशन को बंद कर देता है और एस्ट्रोजन लेवल काफी गिर जाता है। यही समय है जब वेजाइनल ड्राईनेस ज्यादा होती है।
क्या आप जानते हैं वेजाइना से थोड़ा डिस्चार्ज तो नॉर्मल है, लेकिन अगर वेजाइना से इस तरह का हो रहा है तो ये बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। जानिए क्यों
discharge with vagina
वेजाइनल डिस्चार्ज को लेकर कब जाएं डॉक्टर के पास?
अधिकतर समय आपको डिस्चार्ज के लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने डॉक्टर से बात करें अगर आपको इनमें से कोई लक्षण दिख रहा हो-
डिस्चार्ज की कंसिस्टेंसी में बहुत अंतर आया हो
रंग या स्मेल में काफी बदलाव आया हो
वेजाइनल एरिया में बदबू आ रही हो
आपको वेजाइनल एरिया में डिस्चार्ज के साथ खुजली हो रही हो
डिस्चार्ज में फोम या झाग जैसा कुछ दिख रहा हो
यीस्ट इन्फेक्शन जैसा शक हो
ब्राउन, येलो, ग्रीन रंग का डिस्चार्ज हो
जरूरत से ज्यादा डिस्चार्ज हो रहा हो
अगर डिस्चार्ज में थोड़ा सा बदलाव आया है तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको किसी तरह का इन्फेक्शन हो रहा हो या फिर आप एसटीडी के शिकार हों। किसी अन्य हेल्थ कंडीशन के कारण इन्फेक्शन होना भी आम है। वेजिनाइटिस, बैक्टीरियल वेजिनोसिस, ट्राइकोमोनिएसिस, गोनोरिया, क्लैमिडिया या किसी तरह की पेल्विक समस्या इसका कारण हो सकती है।