क्या आप भी गार्डनिंग कर अपने घर को सजाना चाहती है तो इन छोटे और सस्ते पौधों को लाकर अपने घर को और भी सुंदर बनाएं
खूबसूरत रंग-बिरंगे फूल क्यों होते हैं क्या आपको पता है? ऐसा माना जाता है कि प्लांट्स के ये सुंदर से रंग हम मनुष्यों के लिए नहीं होते हैं, बल्कि उनके इकोलॉजिकल रोल के लिए होता है। दरअसल पौधों के रंग पॉलिनेशन और बीज फैलाव दोनों के लिए कीड़ों, पक्षियों और जानवरों को आकर्षित करने का काम करते हैं। वहीं हमें जो रंग दिखाई देते हैं कई बार उन्हें इनसे अलग रंग दिखते हैं, लेकिन खूबसूरत रंगों के फूलों से हमें भी अच्छा लगता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आज हम आपको यह सब क्यों बता रहे हैं? तो इसका कारण यही है कि अगर आप अपनी बगिया में सुंदर फूलों के साथ पक्षियों को भी चहचहाते देखना चाहते हैं तो घर में प्लांट्स को जरूर रखें।
इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप दिखावे के लिए महंगे-महंगे फूल-पौधों के लेकर आएं। आप सस्ते किफायती और अच्छे दिखने वाले प्लांट्स से भी अपने गार्डन और बालकनी को सजा सकते हैं।
क्या आप भी गार्डनिंग कर अपने घर को सजाना चाहती है तो इन छोटे और सस्ते पौधों को लाकर अपने घर को और भी सुंदर बनाएं
आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे प्लांट्स के बारे में बताएंगे जो आप सिर्फ 10 रुपये में लेकर आ सकते हैं। ये प्लांट्स आप अपने आसपास की नर्सरी से खरीद सकते हैं, बस ध्यान रखें कि वो होलसेल में प्लांट्स भी बेच रहे हों। इससे आपको डिस्काउंट के साथ 10 रुपये में प्लांट्स मिल सकते हैं।
डायन्थस प्लांट्स
dianthus plant under rs
इन्हें ‘पिंक्स’ भी कहते हैं और इनकी खुशबू थोड़ी सी स्पाइसी होती है। अगर आप ध्यान से उन्हें सूंघें तो आप दालचीनी और लौंग भीनी खुशबू पाएंगी। डायन्थस को फुल सनलाइट की आवश्यकता होती है मगर ऐसा नहीं है कि आप इसे शेड में नहीं रख सकते। इसकी पत्तियां खराब न हो इसके लिए वेल-ड्रेन सॉयल और हवा की अच्छी सर्कुलेशन आवश्यक है। सबसे अच्छी बात यह है कि डबल और सिंगल दोनों तरह के फूल होते हैं और ये वैरायटी खुद को फिर से उगाती है। उनकी कई सारी वैरायटीज होती है, तो आप अपने पसंद के फूलों को चुन सकते हैं। अगर आपके आसपास कोई होलसेल नर्सरी है तो वहां आपको इनके फूल और मिक्स बीज भी आराम से मिल जाएंगे
गजानिया प्लांट्स
gazania flower under rs
इस फूल का ओरिजिन साउथ अफ्रीका है और इसे अफ्रीकी डेजी भी कहा जाता है। गजानिया जून से नवंबर तक खिलता है। ब्लूमिंग हेड्स का खिलना लगभग तीन सप्ताह तक रहता है। रात में और बादलों के दौरान यह फूल अपने पीले सेंटर को बंद कर देते हैं। इनकी कई खूबसूरत वैरायटी होती हैं, जिनमें लाल, पीले, ऑरेंज, पिंक और सफेद के सुंदर शेड्स होते हैं। ये दो टोन और मल्टीकलर में भी होते हैं और उनकी देखभाल करना भी आसान होता है। गजानिया के पौधे की देखभाल में पानी देने के अलावा और कुछ भी शामिल नहीं है। जब आप इन्हें पानी देते हैं तो इनमें ज्यादा बड़े और खूबसूरत फूल दिखाई देते हैं। इनके बीज आपको आसानी से नर्सरी और ऑनलाइन मिल जाएंगे।
क्या आप भी गार्डनिंग कर अपने घर को सजाना चाहती है तो इन छोटे और सस्ते पौधों को लाकर अपने घर को और भी सुंदर बनाएं
देसी साल्विया प्लांट्स
desi salvia plant under rupees
सेज फैमिली के इस प्लांट की 15 वैरायटी होती हैं। सभी साल्विया फुल सन में यानि प्रतिदिन 6 से 8 घंटे रोशनी मांगते हैं। इन प्लांट्स को वेड-ड्रेन्ड सॉयल की आवश्यकता होती है। इनमें से कई वैरायटी हालांकि शेड्स में अच्छी तरह से ग्रो करती हैं। और अच्छी तरह से सूखा मिट्टी में सबसे अच्छा करते हैं। यह हर क्लाइमेट में हाउस प्लांट (हाउसप्लांट को ऐसे करें क्लीन) के तौर पर अच्छा हो सकता है। इसे उगाने के लिए नम मिट्टी में सीधे सूखी खाद डालें। बीजों को रोजाना पानी दें और जब धीरे-धीरे पौधा निकलने लगे तो इसे ऑल्टरनेट दिनों पर भी पानी दिया जा सकता है। इसकी कई सारी वैरायटीज में आप अपनी पसंद के मुताबिक प्लांट्स ले सकते हैं।
